दिल्ली चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'UNBREAKABALE' की स्क्रीनिंग पर रोक
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' की स्क्रीनिंग पर अचानक रोक लगा दी गई है। केजरीवाल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की आज शनिवार को 12 बजे स्क्रीनिंग होनी थी लेकिन इस पर दिल्ली पुलिस ने बैन लगा दिया है।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं की जेल में बंदियों पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में बाधा डालने के दिल्ली पुलिस के जरिए ये साजिश रची है।

आप के सूत्रों ने दावा किया कि दिल्ली में पुलिस द्वारा थियेटर मालिकों के खिलाफ़ डराने-धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं, जिसमें उनसे डॉक्यूमेंट्री को रिलीज न करने की बात कही गई है। आप के सूत्रों ने कहा "भाजपा वाले आवाज नहीं दबा सकते। आम आदमी पार्टी इस डॉक्यूमेंट्री को हर हाल में रिलीज करेगी।
पुलिस ने केजरीवाल की स्क्रीनिंग पर क्यों लगाई रोक?
आम आदमी पार्टी के जेल जाने पर बनी डॉक्यूमेंटी की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के फैसले के बारे में पुलिस ने कहा दिल्ली में चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है और चुनावी आचार संहिता जारी है। इसलिए राजनीतिक पार्टियों ऐसी डॉक्यूमेंटी को रिलीज करने पहले डीईओ ऑफिस से परमीशन लेनी जरूरी होती है।
चुनाव के दौरान इस नियम को पालन करना आवश्यक है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने डॉक्यूमेंटी की स्क्रीनिंग के लिए परमीशन नहीं ली थी। बिना परमीशन के डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए चुनाव नियमों का सख्ती से पालन करने के अपील भी की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
बता दें आप लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए जोरदार प्रचार कर रही है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधी टक्कर है। दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होगी और 10 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव आयोग चुनाव परिणाम घोषित करेगा।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications