दिल्ली: पश्चिम विहार में बन रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं शिक्षा मंत्री आतिशी, आधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही। वहां पर लगातार स्कूलों को निर्माण जारी है। इस बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को पश्चिम विहार में बन रहे डॉ. बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।

वहीं निरीक्षण की फोटो आतिशी ने ट्विटर पर भी पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि भाजपा मनीष सिसोदिया जी को तो जेल में डाल दिया, पर उनके शिक्षा के सपनों को कैद नहीं कर सकते। उनके इसी सपने के साथ जल्द दिल्ली के बच्चों को एक और नया School of Specialised Excellence मिलेगा। पश्चिम विहार में बन रहे नए स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया,जो इस साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा।

Delhi

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 120+ क्लासरूम्स, शानदार लैब्स, Multi Purpose Hall और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ये वर्ल्ड-क्लास स्कूल भी क्वॉलिटी एजुकेशन का हब बनेगा, प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ देगा। विश्वास है कि ऐसे सरकारी स्कूलों के साथ, अब इंडिया का भविष्य और संवरेगा।

वहीं मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि इस दिशा में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस ये स्कूल इलाके में क्वॉलिटी एजुकेशन का हब बनेगा और पढ़ाई के मामले में प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से देश को बदलना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का विजन है। ये विजन तभी पूरा होगा, जब एक गरीब परिवार के बच्चे को वो सभी सुविधाएं मिले, जो एक संपन्न परिवार में बच्चों को मिलती है। दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+