Delhi Crime: 'परेशान करता था, इसलिय मार दिया', 15 साल के लड़के ने चाकू से कर दी हत्या

Delhi Crime:दिल्ली पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग लड़के की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले में शामिल एक और आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने इस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

9 फरवरी की है घटना

ये घटना पूर्वोतर दिल्ली के सिलमपुर इलाके में घटना 9 फरवरी को घटी थी। पुलिस को रात करीब 9:45 बजे सीलमपुर थाने में गौतमपुरी की गली नंबर 7 में एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पीड़ित लड़के को खून से लथपथ पाया, उस पर चाकू के निशान और कई अन्य चोटें थीं। फिर पुलिस ने लड़के के शव को जीटीबी अस्पताल भेज दिया।

Delhi Crime

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र महज 15-16 साल

वहीं सीलमपुर थाने में धारा 103/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और प्रारंभिक जांच शुरू हुई। एक टीम गठित की गई जिसने मामले के दोषियों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी किए।
पुलिस ने सूत्रों की मदद से 15-16 साल के दो नाबालिगों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। उनके पास से एक चाकू बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल लड़के की हत्या के लिए हथियार के तौर पर किया गया था।

ये भी पढ़ें Bengaluru Viral Video: फ्लैट शौचालय से भी छोटा... रेंट 4BHK के बराबर, बेंगलुरू का वीडियो देख कर चकरा जाएगा सिर

'परेशान करता था, इसलिय हत्या कर दी'

वहीं पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिगों ने बताया कि मृतक और वे एक ही इलाके के रहने वाले हैं। मृतक लड़का उनका परिचित था और अक्सर दोनों आरोपियों को परेशान करता था। आरोपियों के मुताबिक मृतक लड़के ने हिरासत में लिए गए सीसीएल से पैसे मांगे थे, जो वे नहीं दे पाए। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसी वजह से उसने हत्या कर दी।

पुलिस को हिरासत में लिए गए दोनों नाबालिगों के तीसरे साथी का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

ये भी पढ़ें Delhi Election Results: 'वे गिनें दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं', भगवंत मान का कांग्रेस पर जोरदार हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+