Bengaluru Viral Video: फ्लैट शौचालय से भी छोटा... रेंट 4BHK के बराबर, बेंगलुरू का वीडियो देख कर चकरा जाएगा सिर

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरू में भारत के सबसे मंहगे शहर में से एक है। ये तो जगजाहिर है यहां लोगों का रहना अन्य शहरों की तुलना में मंहगा है ।लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक फ्लैट का वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं।

साथ ही जब वीडियो देखने के बाद उसके रेंट का पता चलता है तो लोगों के लिए ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।लोगो सोच रहे हैं कि इस तरह के घर में लोग रहते कैसे होंगे। वहीं ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bengaluru Flat

शुरू होते ही ख़त्म हो गया कमरा

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने छोटे से 1BR फ्लैट को दिखा रहा है, जिसकी कीमत 25,000 रुपये प्रति माह है। यहां BR का मतलब एक Room और एक बालकनी है। वीडियो की शुरुआत कमरे के बीच में खड़े व्यक्ति से होती है, जो अपनी दोनों बाहें फैलाए हुए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति का दोनों हाथ दोनो की तरफ की दीवाल को छू रही है। कमरे की लंबाई भी उतनी ही है जितने में एक वयक्ति सो पाए।

साथ ही इस फ्लैट में एक बालकनी भी है। बालकनी का साइज देखने पर सिर चकरा सकता है। बालकनी में इतनी जगह जितने में एक वयक्ति खड़ा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

इंटरनेट पर जब से ये वीडियो सामने आया है तब से ही मजेदार कमेंट और मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। अब तक इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादे लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "इससे बड़ा तो मेरा शौचालय है।

"वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये तो शुरू होते ही ख़त्म हो गया।" वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये तो कुछ नहीं है एक बार मुंबई आकर तो देखो।

ये भी पढ़ें Delhi Election Results 2025: 'हम BJP का समर्थन करेंगे....' AAP विधायक के बयान से टेंशन में केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+