दिल्ली से खूंखार हत्यारा गिरफ्तार, पैरोल पर बाहर आकर की थी प्रेमिका की हत्या, मासूम बच्चे का भी कर चुका मर्डर

Girlfriend Murder: कोरोना महामारी के दौरान पैरोल मिलने के बाद दीपक जेल से बाहर आया था और एक होटल में अपनी प्रेमिका को बुलाकर हत्या कर दी।

Delhi Crime Branch

Girlfriend Murder On Parole: दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch) की टीम ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जो पैरोल पर बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहा था। खूंखार हत्यारा का नाम दीपक (Deepak) बताया जा रहा है। दीपक एक बच्चे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था लेकिन कोरोना के दौरान पैरोल बाहर निकलने के बाद प्रेमिका की हत्या कर दी।

गर्लफ्रैंड की मांग को पूरा करने के लिए बच्चे का अपहरण फिर हत्या
दरअसल, अपराधी दीपक का संबंध एक हाई प्रोफाइल लड़की से था जिसकी हर मांग वह पूरा करने की कोशिश करता था। ऐसे में ही एक दिन गर्लफ्रैंड ने कुछ महंगा गिफ्ट मांगा जिसे लाने के लिए अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के बेटे का अपहरण कर लिया। लड़के का अपहरण करने के बाद, वे उसे हरियाणा के करनाल के घरौंडा ले गए और उसके पिता से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने कहा कि फिरौती की मांग डॉक्टर द्वारा पूरी नहीं करने पर, दोषी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी और शव को घरौंडा में फेंक दिया।

पैरोल पर निकलकर फिर प्रेमिका की हत्या
अधिकारी ने कहा कि दीपक को ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया और कठोर आजीवन कारावास और उसके साथियों के साथ जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने कहा कि 2020 में पैरोल पर रिहा होने के बाद उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर ली है। यह जानने के बाद कि उसने अपने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है, उसने उसे सुल्तानपुरी के एक होटल के कमरे में बुलाया और मौके से भागने से पहले चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने सुल्तानपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह पांच राज्यों - बिहार, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भेस में रहता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता था।

दिल्ली के मंगोलपुरी से हुआ गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से भगोड़े अपराधी के बाहरी दिल्ली के एक इलाके में मौजूद होने के कुछ इनपुट मिले थे। टीम सब्जी मंडी, मंगोलपुरी पहुंची, जहां मुखबिर ने एक व्यक्ति की ओर इशारा किया और उसकी पहचान भगोड़े दीपक के रूप में की। पुलिस कर्मियों को देखकर दीपक मंगोलपुरी की संकरी गलियों में भाग गया और हेड कांस्टेबल गौरव और सुनील ने उसका पीछा किया। फिर खूंखार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+