COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 89 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 0.12%
नई दिल्ली, 27 जून। दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 89 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है और 285 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं इस वक्त राजधानी में सक्रिय मामले 1,568 हैं और पॉजिटिविटी दर 0.12% हो गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14,33,934 हो गई है और मौत का कुल आंकड़ा 24,965 पहुंच गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी।

दिल्ली में कोरोना के केस कम होने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया है। इसी के तहत सोमवार से जिम, बार, बैंक्वेट आदि खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक दिल्ली में जिम और योग सेंटर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोला जाएगा तो वहीं बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल और होटलों में भी केवल 50 लोगों के ही आने की इजाजत है। मालूम हो कि इससे पहले पब्लिक पार्क, गार्डेन, गोल्फ क्लब, बाजार, मार्केट कॉम्पलेक्स, मॉल को खोलने की परमिशन दी गई थी।

Recommended Video
अगर पूरे देश की बात की जाए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 50,040 नए केस सामने आए हैं और 1,258 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,02,33,183 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,95,751 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 57,944 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,92,51,029 हो गई है और भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,86,403 हो गई है तो वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हो गया है तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं है और देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.75% हो गया है।

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्स प्रमुख ने शनिवार को ये चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले छह से आठ सप्ताह में देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications