Delhi COVID-19 updates: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 648 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 0.99%
नई दिल्ली, 31 मई। दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 648 नए केस सामने आए हैं, जो कि रविवार की तुलना में कम है। संडे को दिल्ली में 946 नए केस सामने आए थे, जबकि 86 लोगों की मौत हुई है, हालांकि मौत की संख्या कल की तुलना में आज ज्यादा है। रविवार को दिल्ली में 78 लोगों ने दम तोड़ा था।

दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 0.99%
यही नहीं दिल्ली में 1622 लोगों की रिकवरी भी हुई है। इस वक्त राजधानी में एक्टिव केस 11,040 हैं। दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 0.99% हो गई है। तो वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 14,26,240 है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी।

आज से अनलॉक हुई दिल्ली
कोरोना के केस कम होने की वजह से आज पूरे 42 दिनों बाद दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है। आज से फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम करना शुरू हो गया है। हालांकि दिल्ली मेट्रो इस हफ्ते भी बंद रहेगी। गैर-जरूरी सर्विस के लिए कोरोना कर्फ्यू 7 जून सुबह 5 बजे तक पहले की तरह ही जारी रहेगा।

सुस्त पड़ी कोरोना वायरस की रफ्तार
तो वहीं अगर पूरे देश की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,52,734 नए केस सामने आए हैं और 3,128 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,80,47,534 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3,29,100 हो गया है। 24 घंटों के दौरान 2,38,022 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,26,092 है। है तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,31,54,129 पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications