Delhi Covid-19:दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं, सामने आए 39 नए मामले

Delhi Covid-19:दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं, सामने आए 39 नए मामले

नई दिल्ली, 02 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले थम गए हैं। दिल्ली में में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि दिल्ली में कोरोना से पिछले एक दिन में कोई भी मौत नहीं हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 38 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 344 है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 25,082 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 47 हजार नए केस, COVID-19 Case | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,37,839 हो गई है। वहीं दिल्ली में अब तक 14,12,413 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली में अब तक 13616193 वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

    देश में फिलहाल कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार (02 सितंबर) को कहा है कि देशभर में पिछले हफ्ते रिपोर्ट हुए कोरोना वायरस के 69% मामले सिर्फ केरल से आए हैं।

    केरल में गुरुवार (02 सितंबर) को कोरोना वायरस के 32,097 नए मामले आए हैं। वहीं 188 लोगों की मौत हुई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 21,634 लोग रिकवर हुए हैं। केरल में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2,40,186 है। वहीं टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 18.41% है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि देश में अभी भी 42 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के हर दिन 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। केरल में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में स​क्रिय मामले 10 हजार से एक लाख के बीच हैं।

    देश भर में 9वां सप्ताह है जब साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3% से कम रहा है। देश में 38 जिले ऐसे हैं, जहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5-10% के बीच है। वहीं वैक्सीनेशन की बात की जाए तो देश में व्यस्क आबादी के 54% लोगों ने वैक्सीन की एक डोज लग गई है। वहीं 16% व्यस्क आबादी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+