दिल्ली की एक कोर्ट का आदेश, केजरीवाल का 'फर्जी' वीडियो शेयर करने के मामले में संबित पात्रा पर दर्ज हो FIR

नई दिल्ली, 23 नवंबर। राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने संबित पात्रा के खिलाफ ये शिकायत की थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित तौर पर फर्जी वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। संबित पात्रा के अलावा इस वीडियो को दिल्ली बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्विट किया गया था। इसको लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मीडिया के सामने इस वीडियो की सच्चाई के बारे में बताया था।

Sambit patra

जनवरी 2021 का है ये मामला

आपको बता दें कि ये मामला वैसे इसी साल जनवरी का है, जब कथित तौर पर केजरीवाल का फर्जी वीडियो ट्विटर पर जारी हुआ था। उस वक्त आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो की सच्चाई मीडिया के सामने जाहिर की थी। आम आदमी पार्टी ने बताया था कि बीजेपी ने केजरीवाल जी के एक टीवी इंटरव्यू वाले वीडियो को छेड़छाड़ कर उसमें कुछ शब्द जोड़कर वायरल किया है।

Recommended Video

    Shimla Building Collapse: शिमला में अचानक भरभराकर गिरी 8 मंजिला बिल्डिंग, Video | वनइंडिया हिंदी

    क्या था उस वीडियो में ?

    मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल के उस वीडियो की सच्चाई बताई। केजरीवाल ने बताया कि बीजेपी ने जो फर्जी वीडियो शेयर किया था, उसमें केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी ने फरवरी 2021 में संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+