दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बन गया लुटेरों का सरदार
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात असलप खान अब लूट का मास्टरमाइंड बन गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पूरे डिपार्टमेंट को शर्मिंदा कर दिया है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात असलप खान अब लूट का मास्टरमाइंड बन गया है। एक-दो नहीं बल्कि उसने लूट के कई वारदातों को अंजाम दिया है।

दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बना लुटेरा
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात असलप खान पिछले 6 महीनों से रहस्यमय तरीके से लापता था, लेकिन जब उसके बारे में पता चला तो विभाग के होश उड़ गए। असलप खान केरल के एटीएम लूट मामले का मास्टरमाइंड बन चुका है। पुलिस से वो लूटेरा बन गया है। वो लूटपाट करने वाले गैंग का सरदार बन चुका है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वो उन सबकी पकड़ से बाहर है।
कैसे हुआ खुलासा
इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब केरल की एसआईटी ने इस गैंग के सुरेश नाम के टीम मेंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सुरेश ने असलप खान के बारे में सारी जानकारी पुलिस को दे दी और बताया कि उसने एटीएम लूट की वारदात का पूरा प्लान बनाया था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक असलप खान के गैंग ने चेरियानाडू, कझाकूट्टम, रामापुरम और कांजीकुज के एटीएम लूटे थे।
दिल्ली क्राइम ब्रांच का स्टार कांस्टेबल
मेवात का रहने वाला असलप दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के आरके पुरम यूनिट तैनात था। वो अपने यूनिट का स्टार कांस्टेबल था। उसने पहले 15 दिसंबर को 1 महीने की छुट्टी ली। बाद में उनसे अपनी छुट्टी 1 और महीने के लिए बढ़ा ली, जिसके बाद से उसकी खबर विभाग को न हीं मिली और न ही उसने विभाग से संपर्क किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे सस्पेंड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications