Rekha Gupta Daughter: क्या करती हैं रेखा गुप्ता की बेटी? CM चुने जाने के बाद आया परिवार का रिएक्शन
Rekha Gupta Daughter: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल का सूखा खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी कर ली है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर 11 दिनों का लंबा इंतजार 19 फरवरी को खत्म हो गया। भाजपा ने सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना। आज रेखा गुप्ता की ताजपोशी होने वाली है। ऐसे में उनके परिवार को लेकर जनता में काफी उत्सुख्ता है।
राजधानी दिल्ली की कमान संभालने को तैयार रेखा गुप्ता दो बच्चों की मां हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं। वह स्पेयर पार्ट्स और बीमा के क्षेत्र में काम करते हैं और उनका खुद का बिजनेस है। उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी रेखा गुप्ता को राजनीति में आगे बढ़ने में पूरा समर्थन दिया है।

क्या करते हैं रेखा गुप्ता की बेटी और बेटा? (Rekha Gupta's Daughter and Son)
रेखा गुप्ता की बेटी का नाम हर्षिता गुप्ता है। हर्षिता अपने पिता मनीष गुप्ता की तरह व्यवसाय में सक्रिय हैं। वहीं, उनका छोटा बेटा निकुंज गुप्ता फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रहा है। रेखा गुप्ता का परिवार लाइम लाइट से दूर रहता है और उनके बच्चे भी मीडिया में नजर नहीं आते हैं। उनकी बेटी से जुड़ी बहुत कम जानकारी ही सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करके बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मन बनाया है। फिलहाल वो अपने पिता के काम में उनकी मदद करती हैं जबकि बेटा निकुंज अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर क्या बोले केजरीवाल? आतिशी ने कह दी ये बात
CM चुने जाने के बाद आया रेखा गुप्ता के परिवार का रिएक्शन
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, "हमें कभी नहीं लगा था कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। हमें गर्व है कि पार्टी ने इतना सम्मान दिया।" उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, "भगवान उन्हें आशीर्वाद दें, वह ऐसे ही आगे बढ़ें और जनता की सेवा करें।" परिवार के अन्य सदस्य भी इस जीत से बेहद खुश हैं।
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
50 वर्षीय रेखा गुप्ता को बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।
रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट आज दोपहर रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी के 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी का प्रतीक होगा।
रेखा गुप्ता से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications