'देश भर में निकल रहा हूं', अध्यादेश के विरोध में दिल्ली सीएम केजरीवाल करेंगे विपक्षी दलों से अपील

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल देश भर के विपक्षी दलों से समर्थन की अपील करेंगे।

cm arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ देश भर के सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगेंगे। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली के लोगों के अधिकारों के लिए देश भर में यात्रा करेंगे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज से देश भर में निकल रहा हूं। दिल्ली के लोगों के हक के लिए। SC ने बरसों बाद आदेश पारित करके दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया, उन्हें उनके हक दिये। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर वो सारे हक वापस छीन लिये। जब ये कानून राज्य सभा में आएगा तो इसे किसी हालत में पास नहीं होने देना। सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलकर उनका साथ मांगूंगा।'

इसके साथ ही उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि 'ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिये संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। इसमें सबके साथ की अपेक्षा करता हूं।'

इसी के चलते सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ ही वो मंगलवार शाम को कोलकाता से उड़ान भर कर मुंबई पहुंचेंगे, जहां वो बुधवार को उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सीएम केजरीवाल दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।

आखिर क्या है ये अध्यादेश?

11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को कार्यरत आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण करने की शक्ति दे दी। इसके बाद आप पार्टी ने एक्शन लेते हुए सेवा सचिव आशीष मोरे का तबादला कर दिया। मोरे ने एलजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनका तबादला मंत्री सौरभ भारद्वाज के निजी प्रतिशोध का नतीजा है। इसके बाद बाद 19 मई को केंद्र सरकार ने एलजी को विशेष अधिकार देने और दिल्ली के अदिकारियों के लिए एक अलग सेवा आयोग बनाने के लिए एक अध्यादेश पारित किया। जिसे आम आदमी पार्टी असंवैधानिक बता रही है। वहीं, बीजेपी नेता इस अध्यादेश को दिल्ली की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+