बिजली संकट: कोयले की कमी को लेकर CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, की हस्तक्षेप की मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 09। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने राजधानी दिल्ली में हो रहे कोयला संकट की तरफ उनका ध्यान खींचा है। खत में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोयला संकट की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि बिजली प्लांट को पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं मिल रहा है, ऐसे में आपसे अनुरोध है कि दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में कोयला और गैस उपलब्ध कराई जाए।
Recommended Video

सीएम ने ट्वीट किया लेटर
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है, मैं पर्सनली पूरी स्थिति पर नजर रख रहा हूं, मैंने माननीय प्रधान मंत्री को एक पत्र लिखकर उनसे इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है।
TPDDL के पास बचा है 1-2 दिन का स्टॉक
शनिवार को ही टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के सीईओ गणेश श्रीनिवासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में रुक-रुक कर लोड शेडिंग हो सकती है। गणेश श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि कोयला आधारित बिजली पावर प्लांट के पास कोयले का सिर्फ 1-2 दिन का स्टॉक बचा है। नियमों के मुताबिक, ये कम से कम 20 दिन का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रोटेशनल लोड शेडिंग हो सकती है।
दिल्ली और केंद्र सरकार कर रही है उपायों पर विचार
गणेश श्रीनिवासन ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही बिजली उत्पादन के लिए कोयले की व्यवस्था या डायवर्ट करने के लिए गंभीर स्थिति से निपटने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। इस बीच टीपीडीडीएल ने उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अपने ग्राहकों को बिजली का कम इस्तेमाल करने के लिए मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।
दिल्ली और केंद्र सरकार कर रही है उपायों पर विचार
गणेश श्रीनिवासन ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही बिजली उत्पादन के लिए कोयले की व्यवस्था या डायवर्ट करने के लिए गंभीर स्थिति से निपटने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। इस बीच टीपीडीडीएल ने उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अपने ग्राहकों को बिजली का कम इस्तेमाल करने के लिए मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। इन मैसेज में कहा जा रहा है कि हमारे पावर प्लांट में कोयले के लिमिटेड स्टॉक होने के कारण बिजली सप्लाई की स्थिति काफी गंभीर है, ऐसे में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जिम्मेदार नागरिक बनते हुए बिजली का कम से कम इस्तेमाल करें।
क्यों है दिल्ली में कोयला संकट?
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोयले की आपूर्ति का संकट गहराता जा रहा है क्योंकि दिल्ली में 64 non-pithead पावर प्लांट में चार दिन से भी कम का स्टॉक बचा है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की नवीनतम रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि 25 ऐसे बिजली संयंत्रों के पास 3 अक्टूबर को सात दिन से भी कम समय का स्टॉक बचा है।












Click it and Unblock the Notifications