केजरीवाल का BJP पर पलटवार, कहा-आप जब रैलियां कर रहे थे, तब मैं ऑक्सीजन के लिए गिड़गिड़ा रहा था

नई दिल्ली, जून 25। राजधानी दिल्ली में खड़े हुए ऑक्सीजन संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित की गई कमेटी की ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस वक्त दिल्ली सरकार ने जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग उठाई थी। अब इस खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आखिर मेरा गुना क्या है? क्या मैं 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा ये मेरा गुनाह है?

Recommended Video

    Delhi Oxygen Audit: CM Kejriwal ने ज्यादा मांगी ऑक्सीजन तो BJP ने यूं किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    रात-रातभर जगकर किया ऑक्सीजन का इंतजाम- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा है कि जब आप (बीजेपी) चुनावी रैलियां कर रहे थे तो मैं उस वक्त रात-रात भर जागकर ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहा था, मैं चुनाव के लिए नहीं बल्कि लोगों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए लड़ा और गिड़गिड़ाया। केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों ने ऑक्सिजन की कमी के कारण अपनो को खोया है, उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लगेगा।

    मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट को बताया गलत

    अरविंद केजरीवाल के ट्वीट से पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए। मनीष सिसोदिया ने ऑडिट रिपोर्ट को गलत बताते हुए बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली में लोग ऑक्सीजन के कारण जान गंवा रहे थे, वो झूठ था क्या? या जब दिल्ली के अस्पतालों के डॉक्टर चिल्ला-चिल्लाकर ऑक्सीजन की कमी की बात कह रहे थे वो झूठ था क्या? मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे-सीधे उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसको लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर सवाल उठा रही है।

    क्या कहा गया है कमेटी की ऑडिट रिपोर्ट में?

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट को दी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली को 289 मिट्रिक टन ऑक्सिजन की जरूरत थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने 1,140 मिट्रिक टन ऑक्सिनन की खपत का दावा किया था जो जरूरत से चार करीब गुना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+