'दिल्ली पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए', दो महिलाओं की हत्या को लेकर सीएम केजरीवाल ने LG को घेरा

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रोमी अरविंद केजरीवाल ने बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा करने की गुजारिश एलजी और गृहमंत्री अमित शाह से की।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में दो बेटियों की निर्मम हत्याओं का हवाला देते हुए पुलिस को थोड़ा और एक्टिव करने के लिए कहा।

Delhi cm Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा,

दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये बेहद दुखद है। दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है। एलजी साहब और गृहमंत्री जी से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए। दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

दरअसल, राजधानी दिल्ली में ऑरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंजल पार्क शिवालिक ए ब्लॉत में 25 वर्षीय लड़की हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या सिर में लोहे की रॉड मारकर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्याकांड की सूचना दिल्ली पुलिस को विजय मंडल पार्क से एक कॉल के जरिए दोपहर 12 बजकर आठ मिनट पर ​मिली।

कॉल के जरिए पुलिस को बताया गया कि पार्क में एक लड़की की लाश पड़ी है। डीसीपी (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता और आरोपी मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था।

इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। लड़की द्वारा बात करने से मना करने पर लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया था कि लड़का एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।

पुलिस बताया कि आरोपी की इरफान के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बीती रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+