हैप्पीनेस उत्सव में CM केजरीवाल बोले - 'जब हम दुनिया से जाएं तो जग रोए और हम हंसें'
नई दिल्ली, 29 जुलाई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। हैप्पीनेस उत्सव दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया गया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही ब्रह्माकुमारी शिवानी भी मौजूद रहीं। उत्सव को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में हैप्पीनेस क्लास में 18 लाख छात्र शामिल होते हैं। इस कोर्स की बदौलत कई जिंदगियां बदल गई हैं। छात्रों की खुशी सुनिश्चित करना, और उनकी प्रतिभा को खोजने में उनकी मदद करना। हम बजट का 25% शिक्षा में निवेश कर रहे हैं।

Recommended Video
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि, मुझे याद है कि दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के बच्चे ने कहा था "देश का भविष्य प्राइवेट स्कूल के बच्चे होते हैं, हम नहीं।" हमने 5 साल में 90,000 करोड़ एजुकेशन पर खर्च किया। अब वो बच्चा कह रहा है "सरकारी स्कूल के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।" हम सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चे तैयार करना चाहते हैं जो आने वाले समय में देश में नफरत नहीं, प्यार और मोहब्बत का पैगाम फैलाएं, ताकि हमारा देश दुनिया का नंबर 1 देश बन सके।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें हैप्पीनेस क्लासेज चलाते हुए 4 साल हो गए हैं। हमारी शिक्षा क्रांति के 3 चरण हैं। शुरुआत में शिक्षा का बहुत बुरा हाल था, रिजल्ट नहीं आते थे। बच्चे से पूछा कि बच्चे तो देश का भविष्य होते हैं तो उसने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चों का। 5 साल बाद वही बच्चा कहता है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों का भी भविष्य है।
केजरीवाल ने कहा कि, लों की बिल्डिंग को ठीक किया, दिल्ली सरकार के बजट का 25% शिक्षा पर होता है, आज तक तकरीबन 90 हज़ार करोड़ खर्च कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि ऐसा होना चाहिए कि जब हम दुनिया से जाएं तो दुनिया रोए और हम हंसे।












Click it and Unblock the Notifications