'जज, किसान...सबसे क्यों लड़ रही है केंद्र सरकार', सीएम केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आखिर केंद्र सबसे लड़ाई क्यों करती रहती है।

kejriwal

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। इसी बीच शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर राज्यों, न्यायाधीशों, किसानों और व्यापारियों समेत सभी से लड़ने का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र के बीच जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली के एक प्रमुख फ्लैशपॉइंट बनने पर एक समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को सलाह दी कि वह दूसरों के काम में दखल न दें।

केंद्र पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि आखिर सरकार सबसे क्यों लड़ती है? जजों से, सुप्रीम कोर्ट से, राज्य सरकारों से, किसानों और व्यापारियों से? सबके साथ झगड़ने से देश की तरक्की नहीं होगी। अपना काम करो और दूसरों को उनका काम करने दो। दूसरे के काम में दखल मत दो।" आपको बता दें कि दिल्ली में आप सरकार कई शासन और अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामलों पर केंद्र द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल के साथ चल रही लड़ाई में शामिल है।

इसके अलावा केजरीवाल ने केंद्र पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का उपयोग करने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने हाल में कहा था कि केंद्र सरकार ईडी का प्रयोग सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भी करती है।

Recommended Video

    Delhi CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी, Delhi Police के पास आया फोन | वनइंडिया हिंदी

    इससे भी पहले उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार सिसोदिया के पीछे हाथ धोकर पड़ी थी। इसके लिए कई सौ अधिकारियों की टीम भी लगा दी गई थी। लेकिन सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला। वहीं, पिछले महीने केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों के साथ प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड में स्कूली शिक्षकों को भेजने के उनकी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने में कथित देरी को लेकर राज निवास तक मार्च भी किया था। आपको बता दें कि इस तरह के कई आरोप केजरीवाल पहले भी केंद्र की मोदी सरकार पर लगा चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली की साकेत कोर्ट ने Sharjeel Imam को दी बड़ी राहत, जामिया हिंसा मामले में किया बरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+