केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर कौन? विधानसभा स्पीकर ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के इस एक्शन की आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी आलोचना की। ऐसे में दिल्ली के सीएम की कुर्सी अब कौन संभालेगा यह एक प्रश्न खड़ा हो गया है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सीएम के कुर्सी को लेकर बड़ी बात की है।
सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी के एक्शन के बाद दिल्ली के सीएम की कुर्सी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सीएम पद ने इस्तीफा नहीं देंगे। वे जेल से ही सरकार चलाएंगे।

स्पीकर गोयल ने कहा, "पार्टी और सभी विधायकों ने फैसला किया है कि गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। सरकार जेल से चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications