Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में BJP को दो-तिहाई बहुमत, AAP का हुआ कितना बुरा हाल? पढ़िए
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में में बीजेपी (BJP) ने दो-तिहाई से भी बड़ी बहुमत हासिल की है। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) करारी हार के साथ एक दशक बाद सत्ता से बेदखल हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में बीजेपी का 27 साल बाद सत्ता का वनवास खत्म हो गया है। पहली बार 1993 में भाजपा की सरकार बनी थी।
इस चुनाव में बीजेपी ने आप (AAP) और कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी ने 70 सीटों में से 48 सीटें जीत ली हैं, वहीं आप को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में शून्य सीटों की हैट्रिक बना ली है।लगातार तीसरा चुनाव है, जब दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नही खुला है।

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत
दिल्ली में शनिवार को हुई मतगणना में बीजेपी शुरू से बहुमत बनाए रही। एक समय आप और भाजपा में कांटे की लड़ाई भी दिखी, लेकिन आखिरकार भाजपा ने सामान्य बहुमत के लिए 36 का आंकड़ा पार करते हुए 48 सीटें पाकर दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत प्राप्त कर ली।
Delhi Chunav Result 2025: वोट शेयर के मामले में भी BJP की आप पर बढ़त
वहीं वोट शेयर की बात करें तो भाजपा (BJP) को 45.56% और आप को 43.57% के करीब वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस को मात्र 6.34% वोट प्राप्त हो पाए हैं।
Delhi Chunav Result 2025 News: दिल्ली में 5 फरवरी को हुआ था चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हुआ और वोटों की गिनती 8 फरवरी (शनिवार) को हुई। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच था। पिछले चुनावों में आप ने लगातार दो बार बड़ी जीत हासिल की थी और इस बार भी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी। लेकिन, दिल्ली के वोटरों ने आप को इतना बड़ा झटका दिया है कि उसकी भविष्य की राजनीति को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली में पिछले चुनावों में क्या हुआ?
आप 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें लेकर सरकार बनाई थी। जबकि, बीजेपी पहले में 3 और दूसरे में सिर्फ 8 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर रह गई थी। दोनों ही चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव हुए हैं और इसके लिए कुल 699 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के साथ था और भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें भी इस सीट पर हरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications