Delhi Chunav 2025: इस बार किस ओर झुकेंगे झुग्गी-झोपड़ी वाले वोटर, 10% झुकाव से भी पलट सकती है बाजी?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए तीनों ही प्रमुख दलो ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच इन वोटरों को लेकर चुनावी रस्साकशी शुरू हुई थी तो अब कांग्रेस ने भी उन्हें ही टारगेट करके बिगुल फूंकने की ठानी है।
दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में रहने वाली बड़ी आबादी वो है,जो दूसरे राज्यों से रोजगार की तलाश में यहां आकर रह रही है। इसमें सभी जातियों और समुदाय के लोग हैं, लेकिन ये सारे इस मायने में एक हैं कि यह गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हैं।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं करीब 10% वोटर
यूं तो पूरी दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी भरी पड़ी हैं। लेकिन, दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में इनकी सबसे ज्यादा संख्या है। दिल्ली सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक इस इलाके में लगभग 67,000 ऐसे परिवार हैं, जो किसी मलिन बस्ती या झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में ऐसे परिवारों की संख्या मात्र 22,000 के करीब है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह से पूरी दिल्ली में करीब 3 लाख परिवार हैं, जो राजधानी की लगभग 675 मलिन बस्तियों से लेकर करीब 1,700 झुग्गी-झोपड़ियों या अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं। अगर हम इन्हें एक मतदाता वर्ग के रूप में मानकर चलें तो यहां रहने वाले लोगों में लगभग 10% वोटर हैं, जो इस चुनाव में भी मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं।
Delhi Chunav 2025: आप के पास से अपना जनाधार खींचने की कोशिश में जुटी कांग्रेस?
इतने बड़े वोट बैंक की वजह से यह इस बार सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के चहेते बने हुए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का इस चुनाव में जिस सीलमपुर से चुनाव अभियान के आगाज का कार्यक्रम तय किया गया, वह भी ऐसे ही इलाके में है, जहां झुग्गी-झोपड़ियों और अनिधिकृत कॉलोनियां हैं।
इन बस्तियों में रहने वालों में बड़ी तादाद दलितों, पिछड़ों और समाज के निचले तबकों की है, इसलिए कांग्रेस ने इस रैली का नाम भी 'जय बापू,जय भीम,जय संविधान'रखा है। पार्टी ने अपने पूर्व विधायक और दलित चेहरे वीर सिंह धिंगन और आप के पूर्व एमएलए राजेंद्र गौतम को भी इस वोट बैंक की वजह से अपने साथ जोड़ा है।
Delhi Chunav 2025: झुग्गी-झोपड़ी वाले वोटरों के बीच अभी आप की पैठ
2008 के दिल्ली विधानसभा चुनाव तक माना जाता है कि दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी के वोटरों के बीच कांग्रेस की एकतरफा पैठ थी। लेकिन, 2013 में आम आदमी पार्टी ने उसके इस वोट बैंक में पहली बार सेंधमारी की और उसकी सरकार गिर गई। 2015 के बाद तो इस वोट बैंक पर लगभग आप का पूरी तरह से कब्जा ही हो गया। आमतौर पर धारणा ये रही है कि बीजेपी की इस वोट बैंक पर पकड़ नहीं रही है।
Delhi Chunav 2025: बीजेपी भी झुग्गी-झोपड़ी वाले वोटरों के बीच तलाश रही है नई जमीन
लेकिन, इस बार के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति दुरुस्त की और झुग्गी-झोपड़ी के मतदाताओं में अपनी पहुंच स्थापित करने के लिए 'झुग्गी विस्तारक योजना' शुरू कर दी। आगे चलकर बीजेपी को इसमें आरएसएस की भी मदद मिली। इनके कार्यकर्ताओं ने झुग्गी में रहने वालों से घुलने-मिलने के लिए रात्रि-विश्राम जैसे कार्यक्रम चलाए। हाल के दिनों में इनके युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार दिलवाने के लिए इनकी पहल से कैंप भी लगवाए जा चुके हैं।
दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुग्गी वालों को पक्के मकानों की चाबियां भी सौंपी है, जो कि बजेपी के 'जहां झुग्गी, वहां मकान' के अभियान के ही अनुरूप है। गृहमंत्री अमित शाह ने बीते शनिवार को इन लोगों के लिए आयोजित एक सभा को भी संबोधित किया है।
Delhi Chunav 2025: बीजेपी की बदली रणनीति से आप की बढ़ती दिख रही है बेचैनी!
इसी के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शाह पर निशाना साधा है और अमित शाह को झुग्गी वालों को घर देने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की चुनौती दे डाली है। यह मुकदमे कथित तौर पर अतिक्रमण हटाने के दौरान के हैं।
आप के एक बड़े नेता ने भी माना है कि 'बढ़ी हुई एंटी-इंकंबेंसी' से हालात बदल सकते हैं, इसलिए पार्टी उन्हें अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही है और फिर से वोट देने को कह रही है।
Delhi Chunav 2025: 10% झुकाव से भी पलट सकती है बाजी?
वहीं बीजेपी के झुग्गी 'विस्तारक अभियान' के प्रभारी और दिल्ली के पार्टी महासचिव विष्णु मित्तल ने बताया है कि 'दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में करीब 15 लाख वोटर हैं,जिनमें से लगभग 9 से 10 लाख वोट देते है। इनमें से करीब 7 लाख वोट आप को जाता है और बीजेपी को 2 लाख वोट मिलते हैं। बाकी वोट कांग्रेस और अन्य दलों को मिलते हैं...अगर हम 4 से 5 लाख वोट और अपने पक्ष में कर लें तो यह गेम-चेंजर हो जाएगा।'
बीजेपी के एक और नेता ने भी माना है कि आज भी बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी वाले आप के पक्ष में हैं,लेकिन अगर 10% वोट भी शिफ्ट हो गए तो इससे बहुत बड़ी मदद मिल जाएगी।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications