Delhi Chunav 2025: 'हम बंगले में नहीं रहेंगे, अब उनका 'शीश महल' पर जवाब नहीं', संदीप दीक्षित ने AAP को घेरा
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ अब मुख्यमंत्री आवास (CM bungalow) को लेकर भी लगातार राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर सीएम हाउस को लेकर निशाना साधा है।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (New Delhi Assembly Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित (Congress Candidate Sandeep Dikshit) ने एरिया में डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'हमारा सवाल दिल्ली के सीएम से है, जिन्होंने कहा था कि हम बंगले में नहीं रहेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक बार मुझसे कहा था कि सीएम को एक कमरे के घर में रहना चाहिए। हम सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि आपने यह सब कहा।'

Delhi Chunav 2025: 'शीश महल' पर चुप्पी- संदीप दीक्षित
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ' आपने शीला दीक्षित जी पर सवाल उठाया था कि उनके घर में 12 एसी लगे हैं, लेकिन आपके घर में करीब 50 एसी लगे हैं। आप खुद को 'आम आदमी' कहते हैं, लेकिन आम आदमी किस तरह का होता है? आपने अभी तक अपने 'शीश महल' के बारे में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है।'
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: AAP के 2100-कांग्रेस के 2500 रुपए के वादे के बाद क्या होगा BJP का दांव? टिकी सबकी निगाहें
Delhi Chunav 2025 चुनाव प्रचार में जुटे संदीप दीक्षित, केजरीवाल से टक्कर
वहीं चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां बहुत से ऐसे लोगों से मिला, जिनका शीला जी से सीधा संबंध था। कई बार मुझे आश्चर्य होता है जब लोग मुझे बताते हैं कि उनका तत्कालीन सीएम से सीधा संपर्क था। जरा सोचिए कि वे यहां कितनी बार आई होंगी। पिछले 10 सालों में मुझे लगता है कि यहां रहने वाले लोगों ने कभी ऐसा नहीं किया होगा। यहां के सीएम को देखा है। बेशक, जब केजरीवाल जी शीश महल में रहते हैं, तो यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की समस्याएं आपको कैसे दिखेंगी?'
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: मुख्यमंत्री आवास के आगे धरने पर बैठे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज, किस बयान को लेकर मचा है हंगामा?
इधर, बीएसपी के अकेले दिल्ली चुनाव लड़ने पर संदीप दीक्षित ने कहा कि इससे कांग्रेस के वोट नहीं कटेंगे। दिल्ली और देश के दलितों को पता है कि उनका हित कांग्रेस के साथ सुरक्षित है। बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications