Delhi Chunav 2025: 'BJP से बहुत बड़ी रकम ली', संदीप दीक्षित करेंगे आतिशी-संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
Delhi Chunav 2025: कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने आप सीएम आतिशी और सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की कसम खाई है। आप ने अपने आरोपों में दावा किया कि संदीप दीक्षित ने भाजपा से पैसे लिए हैं। जिसके बाद मंगलवार (31 दिसंबर) को संदीप दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह सीएम आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि, '5-6 दिन पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि मैं भाजपा से बहुत बड़ी रकम ले रहा हूं। पिछले 10-12 सालों से वे कांग्रेस, मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। मेरे पास पिछले 10-12 सालों से आप से पूछने के लिए कई सवाल हैं।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संदीप दीक्षित ने साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि,"वे (अरविंद केजरीवाल) शीला दीक्षित सरकार के खिलाफ 360 पन्नों के सबूत लेकर घूमते थे। भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा ने मुझे बताया कि सीएम बनने के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद केजरीवाल से मिला और सबूत मांगा। अरविंद केजरीवाल ने 360 अखबारों की कटिंग दिखाईं। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने सबूत के तौर पर अखबारों की कटिंग दी।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: कांग्रेस त्रिकोणीय मुकाबले के लिए लगा रही जोर, किसे देगी झटका? 5 प्वाइंट में समझिए
मैं उनसे 10 करोड़ रुपये मांगूंगा-संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "जिस दिन सीएम आतिशी ने कहा कि हम भाजपा से पैसे ले रहे हैं, उस दिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया था। इसलिए हम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैं सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का केस करूंगा। मैं उनसे 10 करोड़ रुपये मांगूंगा। मैं यमुना सफाई के लिए 5 करोड़ रुपये और दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के लिए 5 करोड़ रुपये दान करूंगा।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: AAP के चुनावी वादों को किन 5 गारंटियों से चुनौती देगी कांग्रेस? पढ़िए
केजरीवाल पर संदीप दीक्षित का कटाक्ष
इतना ही नहीं दीक्षित ने आप की ओर से घोषित योजनाओं को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योजनाओं को लागू नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक साधारण सवाल का जवाब देना चाहिए, वे यह सब अभी क्यों लागू कर रहे हैं? उन्होंने पहले ऐसा क्यों नहीं किया? वे पिछले 5 सालों से सरकार में हैं। जब वे जेल गए, तो उन्होंने 1.5 साल बर्बाद कर दिए। वे पहले ही इस्तीफा दे सकते थे और सभी लंबित काम पूरे कर सकते थे। मैं उनसे (अरविंद केजरीवाल) पूछना चाहता हूं कि अगर वे सीएम बन गए, तो क्या वे अभी भी किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे और उन सभी योजनाओं को लागू नहीं कर पाएंगे, जिनका वे वादा कर रहे हैं? वे सीएम के तौर पर एक पैसा भी वितरित नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications