Delhi Chunav 2025:'केजरीवाल करते हैं झूठे वादे', दिल्ली के दंगल में उतरे राहुल गांधी का AAP पर बड़ा हमला
Delhi Chunav 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार बवाना पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, 'केजरीवाल जी हमेशा झूठे वादे करते हैं।'
राहुल गांधी ने बवाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,'पहले अरविंद केजरीवाल आए थे तो वे लंबे-लंबे भाषण देते थे, छोटी गाड़ी में मफलर लगाकर घूमते थे, बिजली के खंभों पर चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा था कि वे स्वच्छ राजनीति लाएंगे, उसके बाद उनकी पार्टी, उनके नेताओं ने दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला किया, करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया।'

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जो पीएम मोदी करते हैं, वे झूठे बयान देते हैं, अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह काम करते हैं। 5 साल पहले उन्होंने कहा था कि वे यमुना में डूबकी लगाएंगे, यमुना जी का पानी पिएंगे। 5 साल हो गए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, आप गंदा पानी पीते हैं लेकिन वे शीश महल में रहते हैं।'
वे करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं, साफ पानी पीते हैं और झूठे बयान देते हैं। राहुल गांधी ने कहा,'हम रोजगार, विकास और तरक्की की बात करते हैं। आपको याद होगा कि शीला दीक्षित के कार्यकाल में दिल्ली में सड़कें बनीं। विकास हुआ। हमने झूठे वादे नहीं किए। केजरीवाल जी और मोदी जी दोनों झूठे वादे करते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल की जंग भाजपा के लिए क्यों है फायदेमंद?
केजरीवाल जी ने दिल्ली से वादा किया था कि वो यमुना नदी को साफ करेंगे और उसका पानी पिएंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वो आज जाकर यमुना नदी का पानी पिएं... कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल में यही फर्क है... केजरीवाल जी हमेशा झूठे वादे करते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi PM Modi Rally:'यमुना में डूबेगी 'आप-दा' की लुटिया', यमुना खादर में AAP पर गरजे पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications