Delhi PM Modi Rally:'यमुना में डूबेगी 'आप-दा' की लुटिया', यमुना खादर में AAP पर गरजे पीएम मोदी
Delhi PM Modi Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी घोंडा के यमुना खादर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आप की तुलना 'आपदा' से की। उन्होंने कहा कि 'आप-दा' की लुटिया 5 फरवरी को यमुना में ही डूबेगी।
यमुना खादर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये दृश्य दिल्ली के मूड को दर्शाता है, ये दिल्ली के जनादेश को दर्शाता है। दिल्ली कह रही है कि अब 'आपदा' के बहाने नहीं चलेंगे, 'आपदा' के झूठे वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है कि अब 'आपदा' की लूट और झूठ नहीं चलेगा।'

पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि यहां के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन वाली सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, जो हर घर नल से जल पहुंचाएगी, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाएगी, इसलिए आज पूरी दिल्ली कह रही है कि 5 फरवरी आएगी, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी।
कहा कि दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करेगी। मैं फिर दोहराता हूं 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो आपसे किए गए सभी वादे समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएंगे, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि 'आप-दा' की नीयत काम करने की नहीं है।
5 फरवरी को 'आप-दा' जाएगी और कमल आएगा। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। यह बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी एक विकसित देश का मॉडल शहर बने। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Stampede: 'जिन्होंने अपनों को खोया', महाकुंभ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं। क्या हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं?... दिल्ली का हर निवासी हरियाणा द्वारा भेजा गया वही पानी पीता है। पिछले 11 सालों से यह प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है।
गलतियों को माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जो लोग जानबूझकर गलत नीयत से पाप करते हैं, उन्हें न तो दिल्ली कभी माफ करती है और न ही देश। कहा कि वे एक और अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा योजनाएं बंद कर देगी। 2014 में जब मैं लोकसभा का चुनाव लड़ रहा था, तब कांग्रेस के लोग गांव-गांव, गली-गली जाकर कहते थे कि भाजपा आएगी तो MNREGA बंद कर देंगे।
आज 11 साल हो गए, मैंने उस दिन भी कहा था कि मैं योजनाएं बंद नहीं करूंगा, योजनाओं को ताकत दूंगा। हमने MNREGA से बेईमानी को हटाया और उसे ताकत देने का काम किया... जो(योजनाएं) दिल्ली के कल्याण के लिए हैं, उन्हें ताकत दी जाएगी, उन्हें मजबूत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 'संगम क्षेत्र न जाएं', भगदड़ के बाद CM योगी का आदेश, PM मोदी ने 4 बार कॉल करके जानें क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications