दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल की जंग भाजपा के लिए क्‍यों है फायदेमंद?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने केजरीवाल पर शहर के "सबसे बड़े शराब घोटाले" में शामिल होने और " शीश महल " में रहने का आरोप लगाया।

वहीं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल ने गांधी को "कायर" कहकर जवाब दिया और सवाल किया कि कांग्रेस नेता और उनके परिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में जेल क्यों नहीं भेजा गया? दिल्‍ली चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुई जंग भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकती है? आइए जानते हैं कैसे?

Delhi Election

भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों आप और कांग्रेस के बीच मतभेद का फायदा उठाकर मतदाताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सीएनएन-न्यूज18 ने खुद खुलासा किया कि कांग्रेस द्वारा आप के वोटों में सेंध लगाने की संभावना बढ़ गई है।

राहुल गांधी-केजरीवाल की जंग से भाजपा को होगा फायदा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ये आरोप AAP के वोट बैंक को विशेषकर मुस्लिम बहुल्‍य सीटों पर विभाजित कर सकती है। राहुल गांधी के चुनाव अभियान से AAP के वोट बैंक में सेंध लगने की उम्मीद है, खासकर उन इलाकों पर जहां मुस्लिम आबादी काफी है।

मुस्लिम वोटर्स को लेकर डरी है AAP!

केजरीवाल को कांग्रेस के चुनाव मैदान में आने से मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगने का डर है इसलिए आम आदमी पार्टी इस सप्ताह प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं, अखिलेश यादव और कैराना सांसद तबस्सुम हसन के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर निर्भर है। इसका उद्देश्‍य मुस्लिम वोट बंटे नहीं और आप के पीछे एकजुट रहे।

आप-कांग्रेस की लड़ाई से भाजपा को फायदा?

बता दें केवल आठ महीने पहले, आप और कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान INDAIA गठबंधन में सहयोगी थे, और अब वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इससे मतदाताओं के बीच उनकी असंगतता और अवसरवादी होने का संदेश जा रहा है और उनकी विश्वसनीयता कम होगी। जिसका फायदा भाजपा को होगा। भाजपा के नेता खुद जनता के बीच संदेश दे रहे हैं कि कैसे सत्‍ता के लिए दोनों सहयोगी पार्टी एक दूसरे की दुश्‍मन बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+