Delhi Chunav 2025: दिल्ली को कांग्रेस की दूसरी गारंटी, 'जीवन रक्षा योजना' का ऐलान, मिलेगा 25 लाख का बीमा
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने अपनी दूसरी गांरटी भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना के बाद अब बुधवार को जीवन रक्षा योजना (Jeevan Raksha Yojana) की घोषणा की है, जिसमें दिल्ली में सत्ता में आने पर कांग्रेस ने लोगों को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा (Health Cover) देने का वादा किया है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पार्टी की दूसरी गारंटी लॉन्च करते हुए कहा, "हमने स्वास्थ्य को बहुत कवरेज दिया है। 'जीवन रक्षा योजना' राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार की 'चिरंजीवी योजना' के समान होगी। मुझे खुशी है कि मुझे यहां इस योजना को लॉन्च करने का मौका मिला। यह योजना दिल्ली में गेम चेंजर साबित हो सकती है।"

Delhi Chunav 2025: दिल्लीवासी को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा
कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली की जनता के लिए दूसरी गारंटी का ऐलान करते हुए दावा किया है कि हर दिल्लीवासी को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। साथ ही इलाज फ्री होगा। जीवन रक्षा योजना का ऐलान करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर दिल्लीवासी को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
हर तरह का इलाज वहां फ्री-बोले गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी की स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हमने राजस्थान में भी जन स्वास्थ्य को खास प्राथमिकता दी है। हर तरह का इलाज वहां फ्री है और खर्च का वहन सरकार करती है। वहीं सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि, "वे(AAP) हमारे लिए विपक्ष है। उन्हें यह भ्रम है कि वे 2 बार जीत गए थे तो इस बार भी जीत जाएंगे। इस बार माहौल बदला हुआ लगता है। कांग्रेस बहुत बेहतर तरीके से चुनाव अभियान चला रही है और इस बार उम्मीद है कि परिणाम अच्छे आएंगे।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: AAP के 2100-कांग्रेस के 2500 रुपए के वादे के बाद क्या होगा BJP का दांव? टिकी सबकी निगाहें
क्यों लाए ये योजना, पार्टी ने बताई खास वजह
वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने कहा, "AAP ने वादे बहुत किए लेकिन उन्हें पूरा करने का काम नहीं किया। दिल्ली में प्रदूषण, मिलावट और दूषित पानी की मार को ध्यान में रखते हुए आज हमने महसूस किया कि दिल्ली की जनता की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। इसी के लिए हम आज ये योजना लेकर आए हैं।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने की पहली गारंटी की घोषणा, प्यारी दीदी योजना में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए
बता दें कि प्यारी दीदी योजना के बाद यह कांग्रेस की दूसरी बड़ी घोषणा है। प्यारी दीदी योजना के तहत कांग्रेस ने वादा किया कि अगर दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में यह योजना लागू करेंगे और दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए का मानदेय दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications