Delhi Chunav 2025: 'दिल्ली में ₹382Cr का स्वास्थ्य घोटाला, सीधा संबंध केजरीवाल से', अजय माकन का आरोप
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा हमला किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने सीएजी रिपोर्ट के हवाले से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माकन ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लापरवाही की वजह से आम जनता को भारी नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि 382 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और इसे सीएजी रिपोर्ट में उजागर किया गया है।
माकन ने 22 जनवरी 2025 को मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम (केजरीवाल) ने अपनी पार्टी इस आधार पर बनाई थी कि वो भ्रष्टाचार से लड़ेंगे... उस समय उन्होंने CAG रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आज CAG की 14 रिपोर्ट हैं, जो अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाती हैं। ऐसी ही एक CAG रिपोर्ट स्वास्थ्य से जुड़ी है, जिसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा किया गया 382 करोड़ रुपये का घोटाला है। आइए जानते हैं माकन ने किस बेस पर लगाए आरोप...

अजय माकन ने पेश की सीएजी रिपोर्ट?
अजय माकन ने बताया कि राजीव गांधी और जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने आंकड़े पेश किए...
- डॉक्टरों की कमी: 50-74% तक।
- नर्सिंग स्टाफ की कमी: 73-96% तक।
- पैरामेडिक स्टाफ की कमी: 17-62% तक।
बेड की स्थिति खराब:
- माकन के मुताबिक, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बेड ऑक्यूपेंसी 20-40% है।
- 9 अस्पतालों में बेड ऑक्यूपेंसी 101-190% तक है।
- लोक नायक अस्पताल में बर्न सर्जरी के लिए 12 महीने का प्रतीक्षा समय है।
बजट का गलत इस्तेमाल और लापरवाही:
- माकन ने बताया कि 2016-22 के बीच 2623 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर बजट लैप्स हो गया।
- 'कोविड काल में केंद्र से मिले 635 करोड़ रुपये में से 360 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए।'
- '32,000 मेडिकल बेड का वादा किया गया था, लेकिन सिर्फ 1235 बेड ही उपलब्ध हुए।'
अस्पताल निर्माण में देरी और खर्च:
- माकन ने मीडिया के सामने बताया कि कांग्रेस के समय में शुरू हुए तीन अस्पतालों को पूरा करने में 5-6 साल की देरी हुई।
- इंदिरा गांधी अस्पताल में 314 करोड़ , बुराड़ी अस्पताल में 41 करोड़ , और मौलाना आज़ाद डेंटल अस्पताल में 26 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च हुए।
कांग्रेस केजरीवाल पर क्यों लगा रही है आरोप?
अजय माकन का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर बनाई थी। उन्होंने पहले कांग्रेस पर सीएजी रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाए, लेकिन अब वे खुद इन रिपोर्ट्स को विधानसभा में पेश नहीं कर रहे। माकन ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली सरकार ने न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में लापरवाही की है, बल्कि जनता के पैसों का दुरुपयोग भी किया है। यह भ्रष्टाचार है और केजरीवाल को इस पर जवाब देना चाहिए।"
चुनावी जंग में क्या है स्थिति?
- दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होनी है।
- आप: 2020 में 70 में से 62 सीटें जीतने वाली पार्टी इस बार भी मुख्य दावेदार है।
- भाजपा: पिछली बार सिर्फ 8 सीटें जीतने के बाद इस बार जोरदार वापसी की कोशिश कर रही है।
- कांग्रेस: दो बार से शून्य पर रही पार्टी इस बार बड़े मुद्दे उठाकर लड़ाई में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi Election: 'BJP कर रही गुंडागर्दी', भाजपा-AAP के बीच बढ़ी रंजिश, केजरीवाल ने लगाए दिल्ली पुलिस पर आरोप












Click it and Unblock the Notifications