दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने किया ड्राइवरलेस ट्रेन का निरीक्षण, कहा- जल्द मिलेगी ड्राइवर लेस मेट्रो

Delhi Metro: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को मुकुंदपुर डिपो में मेट्रो फेज-IV के लिए आई ट्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई चालक-रहित मेट्रो ट्रेन अगले कुछ महीनों में मेजेंटा लाइन में शामिल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में युद्धस्तर पर Infrastructure का विस्तार जारी है। चाहे वह सड़कें हों या फ्लाईओवर, विकास कार्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं। मेट्रो के चौथे चरण का विस्तार भी तेज़ी से हो रहा है। आज मैंने मुकुंदपुर डिपो में State-Of-The-Art Driverless ट्रेन का निरीक्षण किया। दिल्ली में युद्धस्तर पर Infrastructure का विस्तार जारी है। चाहे वह सड़कें हों या फ्लाईओवर, विकास कार्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं। मेट्रो के चौथे चरण का विस्तार भी तेज़ी से हो रहा है। आज मैंने मुकुंदपुर डिपो में State-Of-The-Art Driverless ट्रेन का निरीक्षण किया।

Atishi

सीएम आतिशी ने कहा, पिछले 10 सालों में दिल्ली में युद्धस्तर पर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ है। इस दिशा में 1998 से 2014 तक मात्र 193 किलोमीटर मेट्रो की लाइन बनी, 2014 से 2024 में 200 किलोमीटर मेट्रो की नई लाइनें बनी।

उन्होंने एक आंकड़ा साझा करते हुए बताया, "आप" सरकार के मात्र 10 सालों में मेट्रो की 200 किमी नई लाइनें बिछाई गई, 145 नए स्टेशन बनाए गए। और अब 86 किमी के फेज-IV भी पूरा होने वाला है। जिसके ज़रिए शहर के अन्य हिस्से भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएँगे।रोजाना 60 लाख से ज़्यादा यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचाने वाली दिल्ली मेट्रो आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ और अत्याधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल है। आप सरकार में हुए दिल्ली मेट्रो के विस्तार ने दिल्ली की आर्थिक तरक्की को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को दी बधाई

वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस खास मौके पर दिल्ली सरकार और दिल्लीवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- मेट्रो दिल्ली की लाइफ़लाइन है। दिल्ली में पिछले 10 साल में बहुत से इलाक़ों को मेट्रो से जोड़ा गया है और चौथे फ़ेज़ के तहत बहुत जल्द नए इलाक़े भी जुड़ जाएंगे। मेट्रो को लेकर हुए इस शानदार काम के लिए मैं दिल्ली सरकार और सभी दिल्लीवासियों को बधाई देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+