Delhi Cabinet Ministers: दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार में सवर्ण-OBC के कितने मंत्री? किन जातियों पर फोकस

Delhi Cabinet Ministers: दिल्‍ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्‍ता पर काबिज हो चुकी है। रेखा गुप्‍ता को दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला शक्ति को देश की राजधानी की कमान सौंप दी है।

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले 6 नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा ने रेखा गुप्‍ता को मुख्‍यमंत्री और छह विधायकों को मंत्री बनाकर भाजपा ने कई जातियों को साधने की कोशिश की है। आइए जानते हैं रेखा गुप्‍ता की कैबिनेट में किन जातियों का दबादबा रहेगा?

Delhi Cabinet Ministers

प्रवेश वर्मा

पूर्व मुख्‍यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रवेश वर्मा नई दिल्‍ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हरा कर विधायक बने हैं। पश्चिमी दिल्‍ली निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं। भाजपा के तेज-तर्रार नेता प्रवेश वर्मा की पहचान जाट नेता के तौर पर है। प्रवेश वर्मा को मंत्री बनाकर भाजपा ने जाट समुदाय को साधा है। याद रहे राजस्‍थान, यूपी और दिल्‍ली में जाट जाति अन्‍य पिछड़ा वर्ग में आते हैं।

आशीष सूद

जनकपुरी सीट से विधायक बने आशीष सूद को भी रेखा गुप्‍ता की कैबिनेट में शामिल किया गया है। आशीष सूद पंजाबी समाज से आते हैं और आशीष सूद पंजाबी समाज का बड़ा चेहरा है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 जीत कर विधायक बने आशीष सूद दिल्‍ली में पार्षद भी रह चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व और आरएसएस के करीबी सूद ने भी रेखा गुप्‍ता की तरह अपने राजन‍ीतिक करियर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। आशीष सूद की छवि एक ईमानदार और कट्टर संघी की है। याद रहे सूद क्षत्रिय जाति में आते हैं ये पंजाबी और हिंदू दोनों धर्मां को मानते हैं।

रविद्र इंद्राज सिंह

दिल्‍ली में भाजपा का युवा चेहरा रविंद्र इंद्राज दिल्‍ली की बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं। एससी मोर्चा के कार्यकारी सदस्‍य इंद्राज दलित समुदाय का प्रभावी चेहरा हैं और वो दलित समाज के लिए कार्य करते रहे हैं और अपने समाज की आवाज बुलंद करते आए हैं।

कपिल मिश्रा

दिल्‍ली की करावल नगर सीट से दूसरी बार विधायक बने कपिल मिश्रा भाजपा का युवा और ब्राह्मण चेहरा है। कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी में थे और दिल्‍ली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्वांचल से ताल्‍लुक रखने वाले कपिल मिश्रा को मंत्री बनाकर भाजपा ने पूर्वांचली समाज को साधा है।

डॉ पंकज कुमार सिंह

दिल्‍ली की विकासपुरी सीट से नवनिर्वाचित विधायक डॉ पंकज कुमार पेशे से डेंटल डॉक्‍टर हैं। डॉ पंकज मूल रूप से बिहार के बक्‍सर के रहने वाले हैं। उनके पिता मोहन सिंह दिल्‍ली आयुक्‍त की कुर्सी संभाल चुके हैं। डॉ पंकज सिंह की गिनती भाजपा के तेजतर्रार नेता के रूप में होती है। पंकज सिंह को मंत्री बना कर भाजपा ने बिहार फैक्‍टर को साधा है। दिल्‍ली में बड़ी संख्‍या में बिहारी वोटर्स है। याद रहे अब अगला विधानसभा चुनाव बिहार में होने वाला है।

मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्‍ली की राजौरी गार्डन से विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा का सिख चेहरा है। मजजिंदर सिंह सिरसा ने 20221 में एनडीए की पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल से इस्‍तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। याद रहे दिल्‍ली में बड़ी संख्‍या में पंजाबी हैं। रेखा गुप्‍ता की कैबिनेट में सिरसा के रूप में पंजाबी को शामिल कर भाजपा ने दिल्‍ली ही नहीं पंजाब के पंजाबी समाज को साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+