Delhi Budget 2023: केजरीवाल सरकार के पिटारे से जनता के लिए क्या निकला, जानें बजट की बड़ी बातें
Delhi Budget 2023 Highlights: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज (22 मार्च) बजट 2023-24 पेश किया। आइए जानते हैं कि इस बजट में दिल्ली वासियों को क्या-क्या मिला....

Delhi Budget 2023 Highlights: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोट ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ का दिल्ली का आम बजट पेश किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये नौंवा बजट है। इससे पहले के सभी 8 बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे। बुधवार को वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने जो बजट पेश किया है उसमें दिल्ली वालों के लिए कई सौगातें दी। आइए जानते हैं कि इस बजट में दिल्ली वासियों को क्या-क्या मिला....
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 8 साल में 28 नए फ्लाइओवर बनवाए हैं। एलीवेटेड सड़क और पुल बनाए हैं। वित्त मंत्री कहा, 2015-23 के बीच दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दोगुना हो गया। आज बसों की संख्या बढ़कर 7,379 हो गई है, जो सर्वाधिक है। आज सरकार ने दिल्ली को तिरंगे का शहर बना दिया है। आगामी बजट दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जी20 की मेजबानी कर रहे हैं। इसलिए यह बजट स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित है।
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। साल 2023 के आखिर तक 1,600 ई-बसें शामिल की जाएंगी। कहा कि सरकार एमसीडी के साथ दिल्ली में तीन कूड़े के ढेर की समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी ने पिछले साल एमसीडी चुनाव जीता था, जो पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगभग 15 वर्षों तक आयोजित किया गया था। हम 'कचरे की समस्या के समाधान के लिए MCD के साथ मिलकर काम करेंगे। कहा कि दिल्ली सरकार 850 करोड़ रुपए लोन के रूप में स्थानीय निकाय (MCD) को देगी।
Recommended Video
जानिए और क्या किए बजट में ये बड़े ऐलान
1- 'शुरू की जाएंगी 1600 नई जीरो एमिशन इलेक्ट्रिक बसें'
2- केजरीवाल सरकार इस साल 100 मोहल्ला बसें करेगी शुरू
3- '2015 में 41 हजार करोड़ का बजट था, आज 78000 करोड़ का बजट है'
4- 'दिल्ली में बनेंगे तीन यूनिक डबल डेकर फ्लाइओवर'
5- 26 नए फ्लाइओवर/अंडरपास और ब्रिज का निर्माण होगा।
6- दिल्ली के 57 मौजूदा बस डिपो का विद्युतीकरण।
7- 3 आईएसबीटी वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे।
8- तीनों कूडों के पहाड़ों को समाप्त किया जाएगा।
9- तीन अनोखे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जहां ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां चलेंगीं। इनके लिए 321 करोड़ का प्रस्ताव।
10- सड़कों और पुलों से जुड़े स्कीम के लिए 3126 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications