'दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे', बजट से पहले केजरीवाल ने किया भावुक ट्वीट
Delhi Budget 2023:दिल्ली विधानसभा में आज वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट पेश कर रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली वासियों को कई सौगात मिल सकती हैं। वहीं इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को याद किया है।

Arvind Kejriwal Remembers Manish Sisodia: केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच दो दिन से चल रहे मतभेद के बाद आज दिल्ली का बजट पेश होने जा रहा है। बता दें कि बुनियादी ढांचे, विज्ञापनों के लिए कुछ आवंटनों पर आपत्ति जताने के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट रोक दिया था लेकिन अब इसे मंजूरी मिल गई है। वहीं बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूर्व डिप्टी सीएम को लेकर एक भावुक कर देने वाला ट्वीट किया है।
मनीष जी बजट पर आपको दिल्ली के लोग बहुत मिस कर रहे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी (Manish Sisodia) को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएंगे।
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दिल्ली मॉडल की प्रशंसा की
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने बुधवार को दिल्ली मॉडल की प्रशंसा की और उद्घाटन किए गए आश्रम फ्लाईओवर सहित सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि उन्होंने शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया है।
कूड़े के ढेर की समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध: कैलाश गहलोत
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने बुधवार को वार्षिक बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार एमसीडी के साथ दिल्ली में तीन कूड़े के ढेर की समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी ने पिछले साल एमसीडी चुनाव जीता था, जो पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगभग 15 वर्षों तक नियंत्रण में था।
साल 2023-24 में 78,800 करोड़ का बजट
वित्त मंत्री कैलाश गहलेत (Kailash Gehlot) ने कहा कि सत्र 2023-24 के लिए मैं 78,800 करोड़ का बजट प्रस्तुत कर रहा हूं. यह पिछले साल कि तुलना में 8.69 फीसदी अधिक है। इसमें 56,983 करोड़ का रेवेन्यू एक्सपेंडिचर है और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 21,817 करोड़ रुपए हैं।












Click it and Unblock the Notifications