Delhi blast: आतंकी हमले की साजिश में इस्तेमाल तीसरी कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई बरामद, जानें हर अपडेट
Delhi Bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच में जुटी एजेंसियों ने अब आतंकियों की तीसरी संदिग्ध कार का पता लगा लिया है। सिल्वर रंग की एक मारुति ब्रेजा फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से बरामद की गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और एनआईए की टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंच गईं।
जांच अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, जो गाड़ी की गहन जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह ब्रेजा कार भी मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी के संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी है, जो सोमवार को हुए रेड फोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

यह ब्रेजा कार डॉ. शाहीन के नाम पर पंजीकृत है, जिसकी एक और गाड़ी पहले ही छापेमारी में पकड़ी जा चुकी है। उस गाड़ी से पुलिस को असॉल्ट राइफल मिली थी। अब तक की जांच में कुल चार गाड़ियां सामने आई हैं, जिनमें यह ब्रेजा भी शामिल है।
32 वाहनों को विस्फोट से लैस कर कई शहरों में हमले की तैयारी थी
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट से जुड़े एक बड़े आतंकी साजिश का खुलासा किया है, जिसमें 13 लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इसमें 32 वाहनों को विस्फोटक से लैस कर कई शहरों में समन्वित हमलों की योजना शामिल थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह जांच तब और बढ़ गई जब पता चला कि आरोपियों ने हमलों में संभावित उपयोग के लिए पहले ही दो वाहनों - एक हुंडई i20 और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट - को संशोधित करना शुरू कर दिया था।
पहली गाड़ी भी फरीदाबाद में हुई थी बरामद
पहली गाड़ी मारुति स्विफ्ट थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर फरीदाबाद से बरामद हुई थी और उसमें असॉल्ट राइफल मिली थी। दूसरी सफेद रंग की हुंडई i20 थी, जिसे उमर नबी चला रहा था और जिसके जरिए विस्फोट को अंजाम दिया गया।
तीसरी कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से मिली
तीसरी मारुति ब्रेजा कार, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस को अस्थाई रूप से सील कर दिया है और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछताछ की जा रही है कि यह वाहन किसने और कब पार्क किया था। वहीं चौथी लाल रंग की इको स्पोर्ट थी, जिसकी जांच अभी जारी है।
जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस ब्रेजा का इस्तेमाल या तो रसद सहायता के लिए किया गया होगा या फिर धमाके से पहले विस्फोटक सामग्री के हस्तांतरण में। इस बीच, लाल किले के पास विस्फोट वाले दिन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
अल-फलाह विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया गया
मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय को फर्जी मान्यता विवरण प्रदर्शित करने के आरोप में एक कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद उसकी आधिकारिक वेबसाइट बंद हो गई है। NAAC ने कहा कि विश्वविद्यालय "न तो मान्यता प्राप्त था और न ही साइकिल-1 के लिए स्वेच्छा से भाग लिया था" लेकिन उसने अपनी साइट पर कई कॉलेजों के लिए "NAAC द्वारा ग्रेड ए" का झूठा दावा किया था।
नए सीसीटीवी फुटेज में आतंकी डॉक्टर ये करता आया नजर
- इस फुटेज में आतंकी डॉ. उमर नबी बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते और बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के करीब जाते हुए दिखाई दे रहा है।
- बदरपुर टोल प्लाजा के फुटेज में उमर को 10 नवंबर को सुबह लगभग 8:02 बजे टोल गेट पर एक सफेद हुंडई i20 चलाते हुए देखा जा सकता है।
- वीडियो में कार थोड़ी देर रुकती है, और उमर टोल ऑपरेटर को नकदी देकर आगे बढ़ता है। जांचकर्ताओं ने बताया कि मास्क पहने उमर बार-बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देख रहा था। इससे यह संकेत मिलता है कि उसे पता था कि सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में हैं।
- एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसमें विस्फोटक होने की आशंका है।
- अधिकारी ने आगे कहा, "सीसीटीवी कैमरे की ओर उसकी बार-बार नजरें इस बात का संकेत हैं कि उसे पता था कि एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं, और वह सतर्क होकर अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।"
- Delhi Blast Update: लाल किला ब्लास्ट के बाद केंद्र सरकार सख्त, अब रॉ चीफ संभालेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा
उसी दिन बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के करीब वाली गली के एक और सीसीटीवी क्लिप में उमर एक संकरी गली में चलता हुआ दिखाई देता है। थोड़ी देर के लिए वह अपना सिर घुमाता है, और उसी पल उसका चेहरा कैमरे में साफ कैद हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications