Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Bomb Blast: कौन है आरोपी Umar का कश्मीरी दोस्त? जानें कैसे जुड़े ब्लास्ट से तार? NIA ने किया गिरफ्तार

Delhi Bomb Blast Big Update Hindi: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट में NIA को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के करीबी कश्मीरी दोस्त आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। आमिर के नाम पर हमले में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार रजिस्टर्ड थी।

जांच से पता चला है कि आमिर ने उमर के साथ मिलकर इस आतंकी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल - कौन है आमिर, उमर से क्या रिश्ता और ब्लास्ट से कैसे जुड़े तार!

Who Is Aamir Rashid Ali

Delhi Bomb Blast Timeline: 10 नवंबर की शाम का खौफनाक मंजर

10 नवंबर की शाम पुरानी दिल्ली के व्यस्त इलाके में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास की कई गाड़ियां आग की लपेट में आ गईं। इस हमले में 10 से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हुए। CCTV फुटेज में कार को कई चौराहों पर रुकते और आगे बढ़ते देखा गया। फोरेंसिक जांच में कार चला रहे शख्स की पहचान पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के रहने वाले डॉ. उमर उन नबी के रूप में हुई, जो फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। उमर की मौत मौके पर ही हो गई - वह आत्मघाती हमलावर था।

Who Is Aamir Rashid Ali

Who Is Aamir Rashid Ali? आमिर राशिद अली कौन है?

NIA ने रविवार (16 नवंबर) को जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके के संबूरा निवासी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आमिर के नाम पर ब्लास्ट में इस्तेमाल कार रजिस्टर्ड थी। जांच में सामने आया कि आमिर दिल्ली आया था, ताकि उमर के लिए विस्फोटकों से लदी i20 कार खरीदने में मदद कर सके। NIA के बयान में कहा गया, 'आरोपी ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर व्हीकल बॉर्न IED (इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला करने की साजिश रची।'

आमिर उमर का करीबी दोस्त था और दोनों ने मिलकर इस आतंकी प्लान को अंजाम दिया। NIA ने उमर की एक और कार जब्त की है, जिसकी फॉरेंसिक जांच चल रही है। अब तक 73 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जिनमें घायल भी शामिल हैं।

साजिश के तार: Jaish-e-Mohammed से लिंक?

जांच में यह हमला जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा बताया जा रहा है। उमर एक 'व्हाइट कॉलर' टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसमें डॉक्टर और पढ़े-लिखे लोग शामिल थे। फरीदाबाद में छापों में हजारों किलो विस्फोटक बरामद हुए थे, जिसके बाद उमर घबरा गया और समय से पहले ब्लास्ट कर दिया। NIA दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ मिलकर बड़े कांस्पिरेसी का पता लगा रही है। कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस हमले ने देश को हिला कर रख दिया। NIA की टीम हर सुराग को खंगाल रही है ताकि साजिश के सभी सरगनाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+