Delhi Blast: राजधानी में धमाके पर सियासत तेज, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से पूछे कौन-कौन से सवाल?
Delhi Blast: दिल्ली के दिल यानी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुआ कार धमाका पूरे देश को दहला गया। कुछ ही सेकंड में वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर बिखरे मलबे, जली हुई गाड़ियां और लोगों की चीख-पुकार ने राजधानी की शांति तोड़ दी। इस दर्दनाक हादसे में कई मासूमों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हैं।
घटना के बाद न सिर्फ लोगों में डर है, बल्कि राजनीति भी गर्मा गई है। घटना के बाद देशभर में मातम का माहौल है, वहीं सियासी गलियारों में भी इस पर जबरदस्त हलचल मच गई है। नेताओं ने एक ओर घटना पर दुख जताया है तो दूसरी ओर सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एक ओर जहां राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। वहीं पप्पू यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों की बौछार कर दी।

राहुल गांधी बोले - बहुत दुखद और चिंताजनक
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को "बेहद दर्दनाक" बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "निर्दोष लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है। शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" राहुल गांधी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जबरदस्त धमाका, हाई अलर्ट पर दिल्ली, पढ़िए 10 बड़े अपडेट
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"
पप्पू यादव का हमला - जिम्मेदारी कौन लेगा?
सांसद पप्पू यादव ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सुबह ही फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए थे, फिर भी ये धमाका हो गया - क्या सरकार किसी घटना का इंतजार कर रही थी?" उन्होंने आगे कहा, "इस हमले की जिम्मेदारी किसकी है - प्रधानमंत्री की या गृह मंत्री की? देश को जवाब चाहिए।" यादव ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
VIDEO | Purnia: MP Pappu Yadav reacts to the Red Fort blast, questioning the government over security lapses, saying, “Weapons were caught in Faridabad this morning, was the government waiting for a blast? Who is responsible for this attack, Prime Minister Modi or the Home… pic.twitter.com/4exdkxEQuN
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
राजधानी की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से बहस शुरू हो गई है। जब आसपास के इलाकों में पहले ही हथियार बरामद हुए थे, तो ऐसे में इतना बड़ा धमाका कैसे हो गया? विपक्ष का कहना है कि अगर खुफिया एजेंसियां पहले से सतर्क होतीं, तो शायद ये हादसा टल सकता था।
लोगों में गुस्सा और डर
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। लोग पूछ रहे हैं कि देश की राजधानी, जो सबसे सुरक्षित मानी जाती है, वहां इस तरह की घटना कैसे हो सकती है? सरकार से अब इस हादसे की सच्चाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग हो रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: धमाके से दहली दिल्ली, मेट्रो सेवाएं चालू या बंद? क्या है लाल किला मेट्रो स्टेशन का अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications