Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जबरदस्त धमाका, हाई अलर्ट पर दिल्ली, पढ़िए 10 बड़े अपडेट
Delhi Blast 10 Big Updates: दिल्ली की शांत शाम अचानक चीखों और अफरातफरी में बदल गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और इलाके में भगदड़ मच गई। चंद सेकंड में कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है साथ ही कई लोग घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास की इमारतें तक कांप उठीं। लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े, जबकि कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कारों में एकाएक विस्फोट, 8 की मौत-फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी
लाल किले धमाके से जुड़ी 10 बड़ी अपडेट्स
1. कार में हुआ धमाका, पास की गाड़ियां जलकर खाक
धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी दूसरी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और आग तेजी से फैल गई।
2. 10 की मौत, कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 10 की मौत हुई है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल पहुंचने से पहले ही आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
3. शाम करीब 7 बजे हुआ धमाका
यह विस्फोट सोमवार शाम करीब 6:55 से 7 बजे के बीच हुआ, जब इलाके में काफी भीड़ थी। चांदनी चौक और दरियागंज जैसे इलाके पास होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही ज्यादा थी।
4. फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
धमाके की सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
5. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सैंपल
फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और विस्फोट में इस्तेमाल हुए पदार्थ की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका गैस, सिलेंडर या विस्फोटक से हुआ।
6. आतंकी साजिश की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमाके की तीव्रता और पैटर्न देखकर यह शक जताया जा रहा है कि यह कोई आतंकी घटना हो सकती है। हालांकि फिलहाल जांच जारी है और किसी नतीजे पर पहुंचने में वक्त लगेगा।
7. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच अपने हाथ में ले ली है। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
8. लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई
धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग सख्त कर दी गई है। यात्रियों की तलाशी और बैग स्कैनिंग की प्रक्रिया को और कड़ा किया गया है।
9. मेट्रो सेवाएं सामान्य, DMRC का बयान
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो की सभी लाइनें सामान्य रूप से चल रही हैं। किसी भी स्टेशन पर सेवाओं में कोई रुकावट नहीं है।
10. दिल्ली में हाई अलर्ट, संवेदनशील जगहों पर कड़ी निगरानी
लाल किले के धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, एयरपोर्ट और सभी मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications