Delhi Blast: धमाके से दहली दिल्ली, क्या है लाल किला मेट्रो स्टेशन का अपडेट? ब्लास्ट के बाद सेवाएं चालू या बंद?
Delhi Metro update after Blast: दिल्ली की एक व्यस्त शाम अचानक दहशत में बदल गई। सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। चंद सेकंडों में ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई और लपटों ने आसपास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ ही मिनटों में पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि इस धमाके के बावजूद दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस हादसे की चपेट में पास खड़ी करीब 12 गाड़ियां आई हैं। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं जारी
धमाके की खबर के बाद लोगों में यह सवाल उठने लगा कि क्या मेट्रो सेवाएं रोकी गई हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया है कि सभी मेट्रो लाइनों पर संचालन सामान्य है और किसी रूट पर कोई रुकावट नहीं की गई है।
हालांकि लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। धमाका मेट्रो गेट 1 के पास हुआ इसलिए लोगों को इस एरिया से दूर रखने के लिए इस गेट को बंद कर दिया गया है। दुर्घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक घेराबंदी की गई है। ये गेट कब तक बंद रहेंगे इससे जुड़ा कोई अपडेट अभी सामने नहीं आया है। मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और लाल किला मेट्रो से ट्रेन क्रॉस कर रही हैं लेकिन एंट्री और एग्जिट बंद है।
ये भी पढ़ें: Red Fort Blast LIVE: दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल
दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
फायर विभाग को शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर धमाके की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन अब तक किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
इलाके में हाई अलर्ट, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कड़ी निगरानी
घटना के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और स्टेशन परिसर में जांच कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के पीछे कोई साजिश तो नहीं।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कारों में एकाएक विस्फोट, 8 की मौत-फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी












Click it and Unblock the Notifications