'फेफड़ा बाहर, हाथ टूटकर सड़क पर,' दिल्ली ब्लास्ट की रुलाने वाली कहानी, किसने बताया तबाही का मंजर?
Delhi Blast: दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के पास सोमवार शाम ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने पूरे शहर को दहला दिया। मेट्रो स्टेशन के ठीक बाहर खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में चारों ओर अफरातफरी मच गई।
सड़क पर भागते लोग, धुएं का बड़ा गुबार और हवा में उड़ते शरीर के टुकड़े। पुरानी दिल्ली का यह इलाका कुछ देर में तबाही के मंजर में बदल गया। आवाज इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक घरों की खिड़कियां हिल गईं और लोगों के कान सुन्न हो गए। इस विस्फोट में 8 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 24 से ज्यादा लोग के घायल होने की खबर है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

'सड़क पर दिखे शरीर के टुकड़े'
चांदनी चौक के एक लोकल लड़के ने इस हादसे का आंखों देखा हाल बताया। उसने ANI से बात करते हुए कहा,"हम वहां से फिर आगे नहीं गए, हम फौरन इधर ही दूर ही खड़े हो गए। यहां पर हमने देखा, सबसे पहले हमने फेफड़ा देखा वहां पड़ा हुआ। हमें लगा कि ऐसे ही होगा। फिर हमने SHO सर को बताया कि यहां पर सर ये गोश्त पड़ा हुआ है। उसके बाद हमें लगा कि ऐसे ही होगा गोश्त लेकिन उसके बाद हम फिर हमने हाथ देखा हम तो खुद शॉक्ड हो गए। मतलब बयां नहीं कर सकते इस चीज को हम।"
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | "When we saw someone's hand on the road, we were absolutely shocked. I can't explain it in words..." said a local to ANI pic.twitter.com/vmibMbPFUk
— ANI (@ANI) November 10, 2025
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: धमाके से दहली दिल्ली, मेट्रो सेवाएं चालू या बंद? क्या है लाल किला मेट्रो स्टेशन का अपडेट?
'कान सुन्न हो गए, सड़क पर पड़ा था हाथ'
एक चश्मदीद ने बताया कि उसने अपने सामने सड़क पर शरीर के टुकड़े गिरते देखे। वह बोले, "आवाज़ इतनी तेज थी कि मेरे कान कुछ देर तक बंद हो गए। एक व्यक्ति का शरीर पूरी तरह फट गया था, सड़क पर एक हाथ पड़ा था। वो नज़ारा कभी भूल नहीं पाऊंगा।" वह व्यक्ति यह सब बताते वक्त कांप रहा था।
झटके से हिले घर और दुकानें
दूसरे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की ताकत इतनी थी कि आसपास के घरों और दुकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। गेट नंबर-1 के पास खड़ी कई कारों में आग लग गई। यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला है और लाल किला, जामा मस्जिद व गुरुद्वारा सीस गंज साहिब के बीच स्थित है।
इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने घेरा लगाया
धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुरानी दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में करीब दर्जन भर एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
'छत से देखा आग का गोला'
एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैंने अपनी छत से एक बड़ा आग का गोला उठते देखा। तुरंत नीचे भागा तो देखा कि कारें जल रही थीं। मेरा घर गुरुद्वारे के पास है, धमाके से पूरा घर हिल गया।" वहीं एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि उसे ऐसा लगा जैसे एक नहीं, कई धमाके हुए हों।
(नोट: पुलिस और जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हैं। अभी तक किसी आतंकी या तकनीकी वजह की पुष्टि नहीं हुई है।)
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: राजधानी में धमाके पर सियासत तेज, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से पूछे कौन-कौन से सवाल?












Click it and Unblock the Notifications