दिल्ली में दलों की सियासत: पानी की किल्लत पर भाजपाई तो पेट्रोल महंगा होने पर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सियासी दलों के अगुआ और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां दिल्ली में लगातार चल रहे जल संकट के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पेट्रोल महंगा होने पर भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में आम आम आदमी पार्टी की सरकार है..और कांग्रेस-भाजपा यहां केजरीवाल वाले धड़े के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन करा रही हैं। आज भाजपा ने दिल्ली के लगभग 3000 स्थानों पर पानी के लिए प्रदर्शन करने का प्लान बनाया।

पानी के मुद्दे पर 3000 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन
Recommended Video
वहीं, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर प्रदर्शन किया है। अनिल कुमार ने मोदी सरकार से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करके पेट्रोलियम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। उधर, दिल्ली में मची पानी के किल्लत के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि, हमारे प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय, झंडेवालान में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

चहल ने कहा कि, राजधानी दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और ऊपर से पानी की कमी ने लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसा दिया है। उन्होंने कहा कि, राजधानी की आधी कालोनियों और बस्तियों में पीने का पानी नहीं मिलता। ऐसे में दिल्लीवाले अपनी जरूरत के लिए पीने का पानी भी खरीदने को मजबूर हैं। हम लोगों की आवाज उठाएंगे। आप सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। चहल ने कहा कि, हमारी सत्ता वाले राज्य पानी की कमी से नहीं जूझ रहे।












Click it and Unblock the Notifications