दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता का इस्तीफा, MCD चुनाव में हार के बाद फूटा ठीकरा

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में आम आदमी की जीत के बाद भाजपा को लेकर बड़ी खबर है। बीजेपी की हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Adesh Gupta

Recommended Video

    Adesh Gupta Resigns: MCD चुनाव में हार के बाद Adesh Gupta का पद से इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी |*News

    दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में भाजपा की हार के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्त तक ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में आदेश गुप्ता ने भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए रविवार को पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वीकार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP ने जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा। एमसीडी चुनाव में आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और अन्य उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की।

    भाजपा नेता आदेश गुप्ता के पद से इस्तीफे के बाद वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा में ये ठीकरा ऐसे समय में फूटने की खबर है जब दिल्ली नगर निगम की सत्ता में 15 साल से रहने वाली पार्टी के नेतृत्व को हटाकर कब्जा कर लिया। भाजपा की हार के बाद माना जा रहा है कि राज्य के पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव हो सकते है।
    इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से ही हुई है।

    बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में उच्च-दांव वाले निकाय चुनावों में भाजपा से सत्ता छीन ली। आप ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने 104 वार्डों पर जीत हासिल की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+