Delhi Chunav: पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से की बात, कहा-'जनता को उनके अधिकारों से वंचित कर रही AAP सरकार'
Delhi Assembly Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने में आ रही रुकावटों को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा करार देते हुए जनता से इस योजना के महत्व को समझने और उसके लाभ उठाने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री मोदी का बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने आपदा से दिल्ली में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू करने का अनुरोध किया। लेकिन वे इसे लागू नहीं करना चाहते। मैं दिल्ली की जनता को बताना चाहता हूं कि इस योजना के कई लाभ हैं। लेकिन आपदा ने इस योजना को लागू करने में बाधाएं खड़ी की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवा का एक अहम माध्यम है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाती है। बल्कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ को भी कम करती है।
पीएम का आप पर निशाना
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस योजना को लागू करने से इनकार कर रही है। जो जनता को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि आप सरकार इसे लागू नहीं करना चाहती। यह एक ऐसा मुद्दा है। जिसमें जनता के स्वास्थ्य और उनके जीवन से जुड़ा एक बड़ा अवसर रोका जा रहा है।
आयुष्मान भारत योजना के लाभ
हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। गंभीर बीमारियों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक बोझ में राहत। देश के लाखों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच।
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल
प्रधानमंत्री के इस बयान ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे मोहल्ला क्लीनिक और फ्री मेडिकल टेस्ट को लेकर दावा करती रही है। लेकिन प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना को न लागू करने को आप सरकार की विफलता करार दिया।
भाजपा की रणनीति का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिसमें वह आप सरकार को जनता के मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रही है पार्टी ने इस संवाद के जरिए बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के बीच इस योजना के महत्व को बताने की रणनीति अपनाई है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान भारत योजना को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ने की संभावना है। भाजपा जहां इस योजना को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह एक चुनौती होगी कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने कैसे रखती है।












Click it and Unblock the Notifications