Delhi में AQI पहुंचा 45, पिछले 11 महीनों में बेस्ट हुई राजधानी की हवा,10 सिंतबर बना 'क्लीन डे'
Delhi AQI: दिल्ली का मौसम इस बार आम लोगों के साथ-साथ वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है। फरवरी में जून वाली गर्मी तो अप्रैल में जनवरी वाली धुंध का साक्षी बने दिल्ली में इस बार यमुना भी उफान पर आ गई और कई सालों बाद राजधानी में बाढ़ का कहर भी नजर आया। जुलाई में इस बार भारी बारिश ने लोगों को काफी तंग किया था तो अगस्त में उमस और गर्मी का आलम भी छाया रहा।

सितंबर माह में दिल्ली में हल्की बारिश और हल्की धूप वाला मौसम लगतारा जारी है लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये है कि दिलवालों की दिल्ली में प्रदूषण काफी कम हो गया है और इसकी आबोहवा में काफी सुधार हुआ है। आपको जानकर हैरत होगी कि 10 सितंबर को यहां का एक्यूआई 45 अंक पहुंच गया जो कि इस साल का सबसे अंक है और इसी वजह से इसे इस साल का सबसे 'क्लीन डे' रिकॉर्ड किया गया है।
गाजियाबाद और नोएडा का भी प्रदूषण सुधरा
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि गाजियाबाद और नोएडा का भी प्रदूषण सुधरा है और कल गाजियाबाद का एक्यूआई 34 और नोएडा का भी एक्यूआई 32 पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले 11 माह के बाद दिल्ली की आबोहवा में इतना सुधार हुआ है।
क्या होता है AQI
एक्यूआई का मतलब Air Quality Index है, जो कि वायु की गुणवत्ता को बताता है। जो कि मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरोमेंट की ओर से लॉन्च किया गया है। इसे छह कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जो कि निम्नलिखित हैं।
- 0 और 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 और 100 के बीच AQI'संतोषजनक',
- 101 और 200 के बीच AQI'मध्यम',
- 201 और 300 के बीच AQI'खराब',
- 301 और 400 के बीच AQI'बेहद खराब'
- 401 से 500 के बीच AQI 'गंभीर' श्रेणी
आपको बता दें कि AQI के ही आधार पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी निर्देश जारी किए जाते हैं क्योंकि प्रदूषण की वजह से इंसान बहुत सारी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है और दिल्ली देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में से एक हैं इसलिए यहां की आबोहवा में सुधार काफी बड़ी बात है और इसका श्रेय पर्यावरण विभाग, मौसमी बारिश के अलावा यहां के लोगों को भी देना चाहिए क्योंकि वो पहले की तुलना में अब ज्यादा प्रदूषण के प्रति जागरूक हुए हैं और इसको रोकने के उपाय करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications