दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे, जेएनयू में भी नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली, 28 दिसंबर: राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच जहां सरकार की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। ये निर्देश केजरीवाल सरकार की ओर जारी प्रतिबंधों के तहत दिए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिक्षा निदेशालय ने अपने आदेश में बताया कि डीडीएमए के आदेश के मद्देनजर दिल्ली की सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

delhi school

अपने आदेश में शिक्षा निदेशालय ने कहा कि ऑनलाइन गतिविधियां, सीबीएसई रजिस्ट्रेशन- परीक्षाएं और संबंधित गतिविधियां जैसे कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट 11 वीं और 12 वीं कक्षा के लिए नए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी। हालांकि विभाग की ओर से नए सर्कुलर में CBSE परीक्षाओं को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

इधर, जेएनयू प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 27 दिसंबर को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मेडिकल इमरजेंसी और खाद्य सामानों की आपूर्ति जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। मेट्रो, रेस्तरां, बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तुंरत प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+