दबदबा रक्षकों का रहेगा भक्षकों का ...साक्षी मलिक के संन्यास पर दिल्ली आप विधायक दुर्गेश ने BJP पर बोला हमला
लंबे समय से बृजभूषण सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रही रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि वह अपना पद्मश्री मेडल लौटा देंगे। दुखी मन से साक्षी के संन्यास लेने के ऐलान पर दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बृजभूषण सिंह के अलावा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भापजा पर हमला बोलते हैं कहा दुर्भाग्य से, जब एथलीट पदक जीतते हैं, तो पूरी भाजपा उनके प्रचार में शामिल हो जाती है और श्रेय लेना चाहती है और ये जताती है कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत ही एथलीट ने पदक जीता।
उन्होंने कहा बीते एक साल से ये एथलीट संघर्ष कर रहे हैं इन एथलीटों के साल भर के संघर्ष के दौरान कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं है। ये एथलीट गरीब किसान परिवारों से आते हैं। इसके साथ ही आप विधायक ने सवाल किया कि क्या धनकड़ और वीपी समर्थन में अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? अब तक, केवल आम आदमी पार्टी के लोगों ने ही एथलीटों का समर्थन किया है।
इसके साथ ही आप विधायक ने कहा
आरोपी की एक रील चल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि दबदबा उनका रहेगा। तो इसके जवाब में मैं ये कहना चाहूंगा कि इतिहास देखोगे, समय देखोगे तो भगवान का न्याय देखोगे तो दबदबा चरित्रवानों का रहा है चरित्रहीनों का नहीं, दबदबा रक्षकों का रहेगा भक्षकों का नहीं रहेगा, दबदबा गांधी का रहेगा, गोडसे का नहीं रहेगा। दबदबा साक्षी का रहेगा, ब्रजभूषण का नहीं रहेगा। वो Association का चुनाव ज़रूर जीते हैं नैतिक हार हुई है। खिलाड़ी हार ना मानें, पूरा देश आपके साथ है, ये लंबी लड़ाई है।
बता दें आंखों में आंसू लिए रियो ओलपिंग की ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को बृज भूषण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्बूएसआई) के अध्यक्ष पर चुनाव जीतने का विरोध करते हुए कुश्ती के जूते मेज पर रखते हुए कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके साथ ही कहा था कि अगर वह फेडरेशन में रहे तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।












Click it and Unblock the Notifications