Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक हड़ताल और भारत बंद का क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 12 फरवरी 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में हलचल काफी तेज रहने वाली है। एक तरफ जहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में ICC T20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है, वहीं दूसरी तरफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 'भारत बंद' (Bharat Bandh) और बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।
इस दोहरी स्थिति ने आम जनता के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कल बैंक खुलेंगे? क्या बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे? और क्या मेट्रो या बसें समय पर मिलेंगी? दिल्ली मेट्रो ने दर्शकों के लिए अपनी सेवाओं को रात 1 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन प्रदर्शनों के चलते दिल्ली की सीमाओं और कुछ प्रमुख रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। यहां कल की स्थिति का पूरा ब्यौरा दिया गया है।

Delhi: बैंक में काम होगा या नहीं?
बैंक यूनियनों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का नोटिस दिया है।
- शाखाएं: अधिकांश बैंक शाखाएं तकनीकी रूप से खुली रहेंगी क्योंकि RBI ने कोई छुट्टी घोषित नहीं की है।
- असर: कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लीयरेंस और पासबुक अपडेट जैसे कार्यों में देरी या रुकावट आ सकती है।
डिजिटल सेवा: ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं बिना किसी बाधा के चालू रहेंगी।
Delhi: स्कूल और कॉलेज, छुट्टी है या नहीं?
दिल्ली के अभिभावकों के लिए स्थिति सामान्य है।
- सरकारी आदेश: दिल्ली शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है।
- स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 12 फरवरी को यह 'रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे' है। कुछ निजी स्कूल छुट्टी रख सकते हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अधिकांश स्कूल खुले रहेंगे।
भारत बंद की बाज़ारों और ऑफिसों पर असर
ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शन का दिल्ली में मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
- मार्केट: कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और करोल बाग जैसे मुख्य बाजार खुले रहेंगे। व्यापारियों ने बंद को समर्थन नहीं दिया है।
- सीमाएं (Borders): किसान संगठनों के प्रदर्शन के कारण सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम और सुरक्षा घेरा रह सकता है।
ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट, क्रिकेट फैंस ध्यान दें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने T20 मैच और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की है:
रास्ते जो रहेंगे बंद/डायवर्ट: बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से JLN मार्ग और राजघाट की ओर जाने वाले रास्तों पर शाम 6:00 से रात 11:30 बजे तक आम वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
दिल्ली मेट्रो: मैच खत्म होने के बाद दर्शकों की भारी भीड़ के लिए मेट्रो की आखिरी ट्रेन रात 1:00 बजे तक मिलेगी।
सार्वजनिक परिवहन: DTC बसें और ऑटो-टैक्सी चालू रहेंगे, लेकिन प्रदर्शन वाले इलाकों में रूट बदले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में होगी बरसात?












Click it and Unblock the Notifications