Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज से मौसम में फर्क देखने को मिलेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बुधवार से देश के कई प्रांतों पर सूरज देवता मेहरबान होंगे यानी कि दिन में धूप खिलेगी जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और इसी कारण कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। 11 फरवरी को बंगाल, यूपी और बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया है जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी Delhi -एनसीआर में आज आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वैसे यहां की आबोहवा में पहले से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी इसकी स्थिति खराब ही है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 289 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -258 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 259 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना में बारिश के येलो अलर्ट है।

Weather Updates: कहीं ठंड, कहीं राहत
राजस्थान के उत्तरी हिस्सों (जैसे सीकर और अलवर) में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पारा बढ़ने लगा है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर में आज हल्की बरसात हो सकती है।
Weather today: यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड का दौर लगभग समाप्त हो गया है। लखनऊ, नोएडा और वाराणसी जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्म कपड़ों से थोड़ी राहत मिली है। आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही (संत रविदास नगर), बिजनौर शाम के वक्त कोहरा पड़ सकता है।

Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, रामबन, और किश्तवाड़ में आंधी-तूफान आ सकता है। 11 जनवरी के बाद यहां के हालात बदलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications