दिल्ली: संसद के कमरा संख्या 59 में लगी आग, फिलहाल काबू में हैं हालात
दिल्ली: संसद के कमरा संख्या 59 में लगी आग, फिलहाल काबू में हैं हालात
दिल्ली, 01 दिसंबर: संसद का शीतकालीन सत्र का आज (01 दिसंबर) तीसरा दिन है। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन संसद के कमरा संख्या 59 में अचानक से आग लग गई। एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, ये आग सुबह आठ बजे लगी थी। हालांकि किसी के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में कर लिया गया।

फायर ब्रिगडे के एक अधिकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे संसद भवन के कमरा नंबर 59 में आग लगी गई थी। आग मामूली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना में कुछ मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल गए। हालांकि आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें, 29 नवंबर से संसद का शीतकाली सत्र शुरू हो गया था और इसके 23 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications