Delhi: देश की राजधानी शर्मसार! गुलाब बेचने वाली 11 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा हैवान
Delhi News: दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके से देश को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचकर अपना गुजारा करने वाली एक 11 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। एक ई-रिक्शा चालक ने न केवल बच्ची के साथ दरिंदगी की, बल्कि उसे मरा हुआ समझकर जंगल में फेंक दिया।
यह खौफनाक वारदात 11 जनवरी की है। पीड़ित बच्ची प्रसाद नगर इलाके में एक रेड लाइट पर गुलाब बेच रही थी। तभी करीब 40 वर्षीय आरोपी दुर्गेश अपना ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को झांसा दिया कि वह उसके सारे गुलाब बिकवा देगा। मासूम उसकी बातों में आ गई और रिक्शा में बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे प्रोफेसर रामनाथ विज मार्ग के पास स्थित सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।
Delhi: खून से लथपथ घर पहुंची मासूम
वारदात के बाद बच्ची अचेत हो गई और अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) होने लगा। आरोपी दुर्गेश उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गया। जब बच्ची को होश आया, तो वह किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने घर पहुंची। उसे खून से लथपथ और बदहवास हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
Delhi Police: पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा हैवान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किडनैपिंग, रेप और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया। चूंकि बच्ची गहरे सदमे में थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए पुलिस ने तकनीकी जांच का सहारा लिया।
- पुलिस की टीमों ने 15 अलग-अलग रूटों पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
- एक फुटेज में बच्ची ई-रिक्शा में बैठती हुई दिखाई दी।
- ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पुलिस आरोपी दुर्गेश तक पहुंची और उसे दबोच लिया।
Delhi Hindi News: आरोपी ने पहले से रची थी साजिश
पूछताछ में आरोपी दुर्गेश ने कबूल किया कि वह काफी समय से बच्ची को सिग्नल पर देख रहा था और उसने पहले से ही उसे अगवा करने की प्लानिंग कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज और काउंसलिंग जारी है, वहीं पुलिस इस मामले में सख्त कानूनी पैरवी की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications