दिल्ली: नरेला में 10 देशी हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
Narela Grenades News:हैंड ग्रेनेड मिलने से की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दहशत के माहौल में हैं।

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेट्रो विहार चौकी से 10 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। एक दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने सीवर के पास ग्रेनेड छुपा रखा था। उसके एक साथी काशीराम को पकड़ने के लिए टीम पहुंच गई है जिसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में है। आगे की जांच जारी है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी दी है।
पूछताछ में आरोपी दिलीप ने किया खुलासा
पूछताछ में आरोपी दिलीप ने खुलासा किया कि देशी हैंड ग्रेनेड को उसके पड़ोसी कांशीराम उर्फ सोनू ने उसे दिए थे। जिन्हें उसने एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख कर जंगल में एक खेत में जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने देशी हैंड ग्रेनेड मिलने पर बम निरोधक दस्ते और स्वान दस्ता को भी बुलाया। जांच के जरिए हैंड ग्रेनेड की तीव्रता के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस एसएसजी की टीम के आने का इंतजार कर रही है।
आरोपी चोरी में महारथ हासिल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलीप पर चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिलीप से पूछताछ में पता चला कि कांशीराम ने उसे हैंड ग्रेनेड दिया था। पुलिस एक अन्य आरोपी कांशीराम की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आरोपी इसे कहां से लाया था। पुलिस कुछ और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। स्पेशल सेल की टीम लगातार दिलीप से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications