Dehli coldest day: दिल्ली में पारा पहुंचा 1.8 °C, ठंड से कांप रही राजधानी में दो दिनों तक राहत नहीं
भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर पहले से शीतलहर का Orange Alert जारी किया हुआ है और कहा है कि लोगों को ठंड से कोई राहत अगले दो दिनों तक नहीं मिलने वाली है।

Dehli coldest day: देश की राजधानी दिल्ली ठंड के मामले में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को दिल्ली में कल का ही रिकार्ड टूट गया है। दिल्ली के आया नगर में आज तापमान 1.8 °C रहा जबकि शिमला का तापमान शुक्रवार को 2 °C दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 4. 4 डिग्री था जो कि आज और ज्यादा लुढ़क गया है। इससे पहले 1 जनवरी 2020 को सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ठंड से कांप रही दिल्ली में सर्दी का सितम जोरों पर हैं। यहां पर पहले से ही शीतहर का Orange Alert जारी है और मौसम विभाग ने सभी से अपनी सेहत का ख्याल रखने को कहा है। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्लीवासियों को अगले दो दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। केवल दिल्ली ही नहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है, जिसने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक भारी ठंड को झेलना ही पड़ेगा। यहां दिन में धूप नहीं निकलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

उसका कहना है कि पहाड़ों पर इस वक्त बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर में डल झील जम चुकी है और यहां के कई इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है। चारों ओर केवल बर्फ की चादर ही देखने को मिल रही है।
यहां हो सकती है बारिश
विक्षोभ की वजह से आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है।, जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड में इजाफा होगा।तो वहीं राजस्थान में 'कोल्ड डे' घोषित है।

स्कूलों की शीत छुट्टियां बढ़ाई गईं
बढ़ती ठंड के कारण दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्य में स्कूलों की शीत छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है लेकिन 9th और 10th की ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। तो वहीं हरियाणा में 15 जनवरी तक और यूपी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications