तीस हजारी कोर्ट चैंबर के बाहर मिला दिल्ली बार एसोसिएशन के कर्मचारी का शव

नई दिल्‍ली, 11 नवंबर। दिल्‍ली के हजारी कोर्ट के चैंबर के बाहर दिल्‍ली बार एसोसिएशन के एक कर्मचारी का शव गुरुवार को संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है।

 tis Hazari Court

Recommended Video

    Delhi की Tis Hazari Court के बाहर मिला एसोसिएशन के कर्मचारी का शव, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी

    मनोज का शव गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट के पश्चिमी विंग के चैंबर 192 के बाहर मिला। दिल्‍ली पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार, शव पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि मनोज टीबी का मरीज था और बहुत शराब पीता था।

    deadbody

    पुलिस ने ये भी बताया कि मनोज बार एसोसिएशन का एक अस्थायी कर्मचारी था और अक्सर चैम्बर में ही रात बिताता था। चैंबर के अंदर कूड़ेदान में खून की उल्टी भी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे के स्पष्टीकरण के लिए शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि असली सच्‍चाई पोस्‍टमार्टम की रिपोर्ट सामने के बाद ही पता चलेगी।विक्की कौशल ने किया खुलासा- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्‍म को करने से कर चुके थे इंकार लेकिन....

    शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मनोज टीबी बीमारी से ग्रसित था और चैंबर के कूड़ेदान में खून की उल्‍ली के निशान हैं। ये माना जा रहा है कि खून की उल्‍टी के बाद उसकी हालत बहुत खराब हो गई हो और बेहोश होने के बाद उसकी मौत हो गई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+